अध्यात्म

सूर्यदेव की कृपा से भाग्यशाली बनेगी ये 4 राशियां, अगले 1 महीने धन-दौलत, प्यार-सुख सब मिलेगा

सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ये जिस राशि पर मेहरबान रहता है उसे धन, सम्मान, तरक्की और सफलता नसीब होती है। फरवरी माह में सूर्य ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में अगले एक माह तक ये कुंभ राशि में ही रहने वाले हैं। इसका सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

14 फरवरी से अगले एक माह तक 4 विशेष राशियों पर सूर्यदेव मेहरबान रहने वाले हैं। इस एक महीने में इन राशियों का भाग्य तेजी से बदलेगा। इनके जीवन में कई अच्छी चीजें होंगी। आर्थिक तंगी दूर होने से लेकर समाज में मान सम्मान बढ़ने तक बहुत कुछ होगा। तो चलिए जानते हैं इनमें कौन कौन सी राशियां शामिल हैं।

मेष राशि (Aries)

इस माह आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। किस्मत के बल पर आपके कई रुके पड़े काम आसानी से हो जाएंगे। सभी चीजें आपके पक्ष में होती चली जाएगी। इस दौरान पैसों की भी कोई कमी नहीं रहेगी। जीवन में खुशहाली नजर आएगी। जॉब में प्रमोशन होगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अपनों से प्यार और सपोर्ट मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)

अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पुराण कर्ज चुका पाएंगे। लाइफ में एक के बाद एक कई खुशियां नसीब होगी। प्यार में सफलता मिलेगी। करियर में तरक्की होगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। सुखद यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य होंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। पिता का सीना गर्व से फुल जाएगा। समाज में आपकी तारीफ होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। मकान, दुकान और वाहन की खरीदी और बिक्री के लिए सही समय है। लाइफ पार्टनर की मदद से बड़ा धन लाभ होगा। रिश्तों में मिठास आएगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अपनों से प्रेम मिलेगा। सुखद यात्रा होगी। शादी के योग बनेंगे।

मकर राशि (Capriocorn)

आर्थिक संकट में भगवान आपकी मदद करेगा। धन की आवक रुकने का नाम नहीं लेगी। सभी दुख दर्द का अंत होगा। समाज में इज्जत बढ़ेगी। घर में खुशियां आएगी। करियर की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। बॉस आपके काम से खुश रहेगा। प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में विस्तार होगा। व्यापारियों को मुनाफा डबल होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। अपनों से मदद मिलेगी। किसी शुभ काम से दूर की यात्रा हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य होना संभव है।

जिन राशियों के नाम इसमें नहीं है, वह रोज सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इससे बुरा समय आप से दूर रहेगा।

Back to top button