बॉलीवुड

“मलाइका से इश्क के बाद जिंदगी नर्क बन गई थी” वेलेंटाइन पर ये बोल गए अर्जुन कपूर

ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है” ये मशहूर शायरी आप लोगों ने कई बार सुनी होगी। इसमें काफी हद तक सच्चाई भी है। इश्क करना इतना आसान नहीं है। जब आप किसी से प्यार करते हैं तो बहुत से लोग आपके इस फैसले के खिलाफ भी होते हैं। लेकिन वह कहते हैं न “जब प्यार किया तो डरना क्या?” बस जो सच्चा आशिक होता है वह हर स्थिति में अपने प्यार को नहीं छोड़ता है।

malaika arora and arjun kapoor

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कि लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है। मलाइका ने अरबाज खान को तलाक देकर अर्जुन कपूर से इश्क लड़ाया है। दोनों में उम्र का भी बहुत फासला है। लेकिन जब प्यार का कीड़ा काटता है तो उम्र भला कहां देखी जाती है। अर्जुन और मलाइका ने भी ऐसा ही किया।

कपल ने दुनिया की परवाह किए बिना एक दूसरे को दिल दिया। लेकिन इस जालिम दुनिया ने उनकी जिंदगी नर्क जैसी बना दी। दरअसल अर्जुन कपूर ने खुद ये बात स्वीकार की है कि मलाइका से इश्क करने के बाद उनकी लाइफ नर्क जैसी बन गई थी। इसका खुलासा उन्होंने हाल ही में एक मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में किया।

मलाइका से इश्क कर नर्क बन गई थी अर्जुन की लाइफ

अर्जुन कपूर से पूछा गया कि “आप अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा ही मलाइका का हाथ थामकर खड़े रहे हैं। क्या ये सच है?” इस पर उन्होंने कहा “हां, मैं उसके साथ खड़ा रहा हूं और वो मेरे साथ खड़ी रही है। हालांकि सोशल मीडिया की वजह से बहुत कुछ जहरीला हो गया था। कई कायसों, कठिनाइयों, बकवास बातों और पेचीदगियों के बाद भी हम इस रिश्ते में दूसरे के साथ खड़े रहे।

अर्जुन ने आगे कहा “कई दिनों तक हमारा जीवन नर्क बन गया था। इसके बाद भी हम खुलकर सामने आए। उसे (मलाइका) बहुत कुछ झेलना पड़ा, लेकिन मैं इस चीज की तारीफ करूंगा कि उसने हमारे रिश्ते को बहुत सम्मान और महत्व दिया।”

अर्जुन आगे बोले “मुझे मलाइका के साथ खड़ा रहने में कभी कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फिल नहीं हुआ। मुझे बस ये महसूस हुआ कि मैं सही के साथ खड़ा हूँ। एक बेहद स्वाभाविक चीज कर रहा हूं।

बताते चलें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने शुरुआत में अपना रिश्ता छिपाकर रखा था। इस बीच मीडिया में उन्हें लेकर कई तरह की बातें उड़ी, लोगों ने बहुत ट्रोल भी किया। लेकिन फिर कपल ने खुलकर अपने प्यार को दुनिया के सामने स्वीकार किया। अब वे एक दूसरे की फोटो इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं।

वेलेंटाइन डे पर मलाइका बोली- अर्जुन सिर्फ मेरा है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

वेलेंटाइन डे के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर संग एक रोमांटिक तस्वीर साझा की। इसमें वे और अर्जुन एक दूसरे को प्यार से गले लगाते दिखाई दिए। तस्वीर साझा करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा “मेरा..”

Back to top button