बॉलीवुड

पति अजय देवगन नहीं, इस एक्टर को दिल दे बैठी थी काजोल..आज है बॉलीवुड का सुपर स्टार

अभिनेत्री काजोल( ACTRESS KAJOL) और उनके पति अभिनेता अजय देवगन(AJAY DEVGAN) की जोड़ी बॉलीवुड में खासी पॉपुलर है। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और हर मुश्किल वक्त में एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। वैसे तो काजोल अपने पति से बहुत प्यार करती हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि अजय उनकी पहली पसंद नहीं थे।

ajay devgan and kajol

जी हां मशहूर अभिनेत्री काजोल के दिल में किसी और एक्टर ने दस्तक दी थी। इसका हाल ही में खुलासा हुआ और ये राज किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने खोला है। करण और काजोल एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। क्या आपको पता है कि काजोल के दिल में अजय की जगह वो कौन सा अभिनेता था जिससे वो प्यार करती थीं और उनको भीड़ में तलाश किया करती थीं।

अक्षय कुमार(AKSHAY KUMAR) हैं वो सुपर स्टार

एक्ट्रेस काजोल जिस सुपर स्टार की दीवानी हुआ करती थीं, वो कोई और नहीं बॉलीवुड सुपर स्टार अक्षय कुमार हैं। जी हां अक्षय कुमार जो फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं, वो कभी काजोल के क्रश हुआ करते थे।

काजोल उनको दिल ही दिल में पसंद किया करती थीं। हालांकि खिलाड़ी कुमार को ये बात पता है या नहीं, ये तो पता नहीं लेकिन उनकी एक झलक पाने के लिए काजोल मुंबई की गलियों के चक्कर लगाया करती थीं। ये बात खुद उनके पक्के दोस्त और होस्ट करण जौहर ने एक टीवी शो में बताईं।

हिना फिल्म के प्रीमियर पर तलाशने पहुंची थीं काजोल

अभिनेत्री काजोल की अक्षय कुमार के लिए दीवानगी का खुलासा करण जौहर ने किया। उन्होंने बताया कि साल 1991 में मुंबई में हिना फिल्म का प्रीमियर हो रहा था। ये फिल्म ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार की थी।

इस फिल्म के प्रीमियर पर ही काजोल अक्षय की एक झलक पाने के लिए उनको तलाश रही थीं। करण ने बताया कि अक्षय को ढूंढ़ने के लिए वो खुद उनकी मदद कर रहे थे। दोनों ही मिलकर अक्षय कुमार की तलाश कर रहे थे। ये अलग बात है कि उन दोनों को अक्षय तो वहां नहीं नजर आए थे लेकिन इस वाक्ये के बाद दोनों की दोस्ती जरूर हो गई थी जो इस समय भी कायम है।

कई हिट फिल्में दे चुकी हैं काजोल

kajol

हिन्दी फिल्मों में काजोल का एक समय दबदबा हुआ करता था। वो अपने समय की टॉप हीरोइन हुआ करती थीं। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें कुछ कुछ होता है से लेकर दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे तो आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म दीवानगी की थी जो उतनी हिट साबित नहीं हो सकी थी।

ajay devgn and kajol

हालांकि इसके बाद उनको अजय देवगन से प्यार हो गया और दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। अजय देवगन से शादी के बाद काजोल ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली और अब अपने परिवार को ज्यादा वक्त देती हैं। हालांकि बॉलीवुड पार्टियों में काजोल अब भी नजर आती हैं। इसके अलावा टीवी शो में भी काजोल दिखाई दे जाती हैं।

Back to top button