अध्यात्म

इन 5 राशियों की किस्मत में बन रहा अमीर बनने के योग, मंगल की कृपा से बदल जाएगी लाइफ

वैदिक ज्‍योतिष की माने तो सभी 9 ग्रह वक्त वक्त पर अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। इससे राशियों पर अच्छा और बुरा असर पड़ता है। 26 फरवरी को ग्रहों के सेनापति कहा जाने वाला मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने वाला है। मंगल के इस गोचर का 5 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। उनकी किस्मत एकदम से पलटेगी और अचानक धन प्राप्ति भी होगी।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के स्‍वामी मंगल ग्रह होते हैं। ऐसे में मंगल का मकर राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इस राशि पर मंगल की कृपया बरसने से धन का लाभ होगा। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। करियर में तरक्की पर तरक्की होगी। जॉब में नए अवसर मिलेंगे। शुभ यात्रा हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार में किस्मत अच्छी रहेगी। समय अच्छा गुजरेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

मंगल के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होगी। सफलता आपके कदम चूमेगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसों की आवक रुकने का नाम नहीं लेगी। पुराने कर्ज छूक जाएंगे। उधार का पैसा मिल जाएगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। अपनों से मदद मिलेगी। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)

जॉब में प्रमोशन होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये अच्छा समय है। आपकी थोड़ी सी मेहनत व्यापार में मुनाफा दिलाएगी। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। घर में आनंददायक समय बीतेगा। पार्टनर से मधुर संबंध बनेंगे। अचानक धन लाभ मिलेगा। अपनों का प्यार और सपोर्ट रहेगा। प्यार के मामलों में लक अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

मंगल का गोचर धनु राशि वालों के लिए बड़ा धन लाभ लाएगा। विशेषकर कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को इसका बहुत लाभ मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा ही मुनाफा होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें रोजगार मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। सुखद यात्रा हो सकती है। अचानक धन से जुड़ा कोई लाभ होगा। मकान खरीदने या बेचने के लिए ये समय उत्तम है। पैसा निवेश करना हो तो भी कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मंगल का मकर राशि में प्रवेश मीन राशि वालों की आय में वृद्धि करेगा। हर तरफ से आय के नए साधन ओपन होंगे। आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। जीवनसाथी की मदद से आप सफलता के नए मुकाम छू सकते हैं। शादी के योग भी बन रहे हैं। जो लोग कुंवारे हैं और जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतरीन है। किसी अच्छे रिश्ते के मिलने पर ना न करें। सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं।

Back to top button