दिलचस्प

होंठों पर Kiss करने वाले होते हैं प्यार में पागल, जाने बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर चूमने का मतलब

Kiss एक बहुत ही प्यारी चीज होती है। हम सभी ने लाइफ में कभी न कभी किसी न किसी को किस किया या लिया है। इन दिनों वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा है। हर साल 13 फरवरी को को दुनियाभर में Kiss Day मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको अलग-अलग किस के मतलब बताने जा रहे हैं।

बहुत कम लोग जानते हैं कि आप शरीर के किस बॉडी पार्ट पर किस करते हैं, उससे आपके रिश्ते के कई राज भी खुलते हैं। आप अपने पार्टनर की किस करने की आदत और जगह के हिसाब से अपने रिश्तों की गहराइयों को माप सकते हैं। तो चलिए फिर बिना किसी देरी के किस और इसके टाइप के मायने जानते हैं।

होठों पर किस

यह सबसे पॉपुलर किस होता है। होंठ पर चूमना ये दिखाता है कि आपका पार्टनर आपको लेकर कितना जुनूनी है। वह आप से पागलों की तरह प्यार करता है। वह हर पल आपके करीब रहना चाहता है। आपके बिना वह एक पल की दूरी भी सह नहीं सकता है।

कान पर किस

कान पर चूमना यौन इच्छा को दर्शाता है। इसका अर्थ है कि आपका पार्टनर आपके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। वैसे आप किसी को भी कान पर किस कर उत्तेजित कर सकते हैं। इससे इंसान का मूड जल्दी बनता है।

गाल पर किस

गाल पर किस पार्टनर के स्नेह को दर्शाता है। मतलब वह आप से बहुत प्रेम करता है। आपकी तरफ आकर्षित होता रहता है। ये सबसे कॉमन किस भी होता है। अधिकतर पार्टनर एक दूसरे के गालों पर किस करते रहते हैं।

कॉलरबोन पर किस

इस तरह के किस की गिनती उत्तेजत चुंबनों में होती है। कॉलरबोन पर किस करना आपकी अंतरंगता को दर्शाता है। इसका ये भी अर्थ होता है कि पार्टनर आपके साथ इंटीमेट होना चाहता है। ऐसे किस अक्सर प्राइवेट स्पेस में ही किए जाते हैं।

फ्लाइंग किस

फ्लाइंग किस अक्सर पार्टनर से जुदा होने पर किया जाता है। वहीं पब्लिक में बिना शर्मिंदा हुए पार्टनर को प्यार जाताना हो तो भी इसे कर सकते हैं। इस फ्लाइंग किस से कपल का रिश्ता स्ट्रॉंग बंता है। ये लाइफ में फन भी एड करता है।

हाथ पर किस

पार्टनर के हाथ पर किस करना उसे सम्मान देने का प्रतीक होता है। ये प्यार के प्रति आपके विश्वास को भी दर्शाता है। हाथ पर किस करने से पार्टनर को स्पेशल महसूस होता है। ये उन्हें राजा या रानी वाला एहसास कराता है।

माथे पर किस

माथे पर चूमना आप दोनों के बीच की स्ट्रॉंग बॉन्डिंग को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आप दोनों का कनेक्शन बहुत अच्छा है। वहीं भावुक होकर भी लोग माथे पर किस करते हैं। माथे पर किस पार्टनर को ये संकेत देता है कि वह उसके साथ हर कठिन स्थिति में खड़ा है।

Back to top button