बॉलीवुड

पति श्रीराम के बर्थडे पर माधुरी ने दिखाई जिंदगी की अनदेखी झलक, शेयर किया सीक्रेट Video 

लाजवाब डांस, एक्टिंग, खूबसूरती और दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जलवा आज भी बरकरार है। आज भी माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की दुनिया में एक्टिव है और अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।

madhuri dixit

बता दें, माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में शाहरुख खान, सलमान खान, अनिल कपूर, विनोद खन्ना और गोविंदा जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया और हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है। फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के बाद माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई। शादी के बाद माधुरी के घर दो बेटों का जन्म हुआ जिनका नाम अहान और विहान है।

madhuri dixit

बता दें, माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ने अपने पति श्रीराम नेने का जन्मदिन मनाया जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने शादी से लेकर अब तक की कुछ खूबसूरत तस्वीरों के माध्यम से अपनी जीवन की यादों को साझा किया है।

madhuri dixit

इस वीडियो को शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा कि, “मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरी ताकत, मेरा दिल और दुनिया में सबसे अच्छे पिता भी हैं. हैप्पी बर्थडे.” बता दें, माधुरी दीक्षित द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और पसंद कर चुके हैं। वहीं फैंस माधुरी दीक्षित के इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)


माधुरी दीक्षित और श्री राम नेने की शादी को करीब 22 साल हो गए हैं और आज भी इन दोनों के बीच न्यू मैरिड कपल जैसा प्यार नजर आता है। शादी के बाद से अब तक माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने के बीच कभी भी अलगाव की खबरें सामने नहीं आई। यह जोड़ी जब भी एक साथ नजर आती है तो बहुत ही खूबसूरत लगती है।

madhuri dixit

बता दें, माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई थी और अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने दोनों बच्चे का पालन पोषण किया और एक बार फिर उन्होंने साल 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से बॉलीवुड दुनिया की तरफ रुख किया। माधुरी दीक्षित को पहली बार फिल्म ‘अबोध’ में देखा गया था। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘तेजाब’ में काम किया और वह रातोंरात सुपरस्टार बन गई।

madhuri dixit and shriram nene

बात करें माधुरी के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह डिजिटल डेब्यू करने को भी तैयार है। वह जल्दी ही वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में दिखाई देने वाली है। इस वेब सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज में माधुरी दीक्षित अनामिका आनंद के किरदार में दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि माधुरी दीक्षित की यह वेब सीरीज 25 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Back to top button