दिलचस्प

पति करता था मारपीट तो रख लिया बॉडीगार्ड, फिर उसी को दिल दे बैठी महिला, जाने फिर क्या हुआ

सलमान खान और करीना कपूर की एक फिल्म आई थी बॉडीगार्ड। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी थी कि करीना अपने बॉडीगार्ड के रूप में सलमान को हायर करती हैं। फिर धीरे-धीरे दोनों में इश्क होने लगता है। थोड़ी बहुत मुश्किलों के बाद वह एक हो भी जाते हैं। अब ये तो बस एक फिल्म की कहानी थी। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि ऐसा ही एक वाक्या रियल लाइफ में भी हुआ है।

महिला को हुआ खुद के ही बॉडीगार्ड से इश्क

इस अजब प्रेम की गजब कहानी की शुरुआत पति-पत्नी के झगड़े से होती है। पति हिंसक व्यवहार का होता है। पत्नी के साथ घरेलू हिंसा करता है। ऐसे में पत्नी उससे अलग होकर रहने लगती है। हालांकि पति को अब भी चेन नहीं आता है। वह आए दिन पत्नी से मिलकर उसे सताता है। मजबूरी में पत्नी को अपनी और बेटी की सुरक्षा के लिए एक बॉडीगार्ड रखना पड़ता है। महिला के दुखभरे जीवन में सुख तब आता है जब उसे उसी बॉडीगार्ड से प्यार हो जाता है।

इस 35 वर्षीय महिला का नाम एलिस स्टीवंस है। इन दिनों वैलेंटाइन वीक चल रहा है। ऐसे में एलिस ने खुद अपनी इस अनोखी लव स्टोरी को सोशल मीडिया पर सबके साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बॉडीगार्ड के उनके जीवन में आने, रिलेशन बनने और शादी करने का यह सफर इत्तेफाक से बना, लेकिन यह बड़ा ही खूबसूरत इत्तेफाक था।

हिंसक पति से सेफ़्टी के लिए रखा था बॉडीगार्ड

एलिस बताती है कि साल 2008 में वे अपने पति के हिंसक व्यवहार से तंग आकर अलग रहने लगी थी। हालांकि जब पति ने उसे तंग करना जारी रखा तो उसने लोगों की सलाह पर अपनी हिफाजत के लिए डेरेक नाम का एक बॉडीगार्ड रख लिया। डेरेक, एलिस का बचपन का ही दोस्त था। उसने एलिस और उसकी 13 साल की बेटी की सुरक्षा का जिम्मा लिया था। उसे बतौर फीस हर रात 7 हजार रुपए मिलते थे। वह इस दौरान 24 घंटे एलिस के घर पर ही रहता था।

बॉडीगार्ड से रचा ली शादी

एलिस को डेरेक से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। हालांकि तब उन्होंने इस बात का इजहार नहीं किया था। हालांकि बाद में जब ये प्यार और परवान चढ़ा तो उन्होंने खुद डेरेक को प्रपोज कर दिया। स्टार्टिंग में डेरेक ने एलिस के प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया। उसने कहा कि मुझे तुमसे प्यार नहीं है।

हालांकि धीरे-धीरे उसे भी एलिस से इश्क हो गया। फिर उसने एलिस के प्रपोजल को स्वीकार लर लिया। एलिस और डेरेक ने साल 2009 में शादी रचाई थी। वर्तमान में उनके दो बच्चे हैं और वे एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

Back to top button