बॉलीवुड

इसलिए सफ़ेद साड़ियां पहनती थीं लता मंगेशकर, बचपन में लिया फैसला आखिरी सांस तक निभाया

अपनी मीठी सी आवाज से संगीत की दुनिया में जादू बिखेरने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपने जीवन में बड़ा मुकाम हासिल किया है। भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी साल 2022 को 92 साल की उम्र में हो गया।

हालांकि दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी लता मंगेशकर फैंस के दिलों में जिंदा रहेगी और उनके गाने हमेशा उनकी यादें संजोकर रखेंगे। यूं तो लता मंगेशकर का जीवन हमेशा ही पहेली रहा है, उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें बहुत कम लोग ही जानते हैं।

lata mangeshkar

गौरतलब है कि लता मंगेशकर ने कभी भी अपने जीवन में शादी नहीं रचाई और ना ही उनका नाता विवादों से रहा। 36 भारतीय भाषाओं में करीब 30 हजार से ज्यादा गाना गाने वाली लता मंगेशकर को हमेशा ही सहज स्वभाव के साथ देखा गया और उनका यही अंदाज उन्हें संगीत की दुनिया में अलग बनाता था।

lata mangeshkar

यदि आपने गौर किया होगा तो आप देख पाएंगे कि लता मंगेशकर हमेशा सफेद साड़ियां पहने नजर आती थी। किसी भी इवेंट या फंक्शन में जाने के मौके पर लता मंगेशकर हमेशा सफेद रंग की साड़ी चुनना पसंद करती थी। वैसे तो उनकी साड़ियों में और भी हरे, नीले, गुलाबी कलर होते थे लेकिन सफेद कलर ज्यादा होता था। आइए जानते हैं ऐसा क्या था जिसकी वजह से लता मंगेशकर हमेशा ही सफेद रंग चुनना पसंद करती थी?

lata mangeshkar

संगीत की दुनिया में इतना बड़ा नाम कमाने के बाद भी लता मंगेशकर जमीनी स्तर से लोगों के साथ जुड़ी रहती थी। उनका स्वभाव इतना सरल था कि वह कभी भी अपने स्टारडम का घमंड नहीं करती थी और ना ही उन्होंने कभी स्टाइलिश अंदाज अपनाया। वह हमेशा ही सिंपल तरीके से रहना पसंद करती थी।

जब एक इंटरव्यू के दौरान लता मंगेशकर से पूछा गया कि, वह ज्यादातर सफेद रंग की साड़ियां क्यों पहनती है? तो इसके जवाब में उन्होंने बहुत ही सरल अंदाज से कहा था कि, उन्हें बचपन से ही सफेद रंग बहुत पसंद था। वह बचपन में भी जब घाघरी चोला पहनती थी तो सफेद रंग का ही चुनाव करती थी।

lata mangeshkar

इसी बीच उन्होंने पीले, गुलाबी और हरे रंग की साड़ियां भी पहनी लेकिन जब वह इस बात को लेकर बहुत परेशान हो गई थी कि कभी उन्हें गुलाबी रंग पसंद आ जाता है तो वह कभी पीले रंग की दीवानी हो जाती है जिसके चलते फिर उन्होंने आखिरी में फैसला किया कि

अब वह पूरे जीवन सफेद रंग की साड़ी पहनेगी। यही वजह थी कि जब भी किसी खास मौके या फिर किसी भी कार्यक्रम में लता मंगेशकर जाती थी तो वह हमेशा सफेद रंग की साड़ी पहने हुए नजर आती थी।

lata mangeshkar

इसके अलावा कहा जाता है कि एक बार लता मंगेशकर को अपनी साड़ियों पर भी बुरा भला सुनने को मिला था। दरअसल, एक डायरेक्टर ने लता मंगेशकर को उनके कपड़ों पर कमेंट करते हुए कह दिया था कि, “तुम क्या यहां सफेद चादर ओढ़ कर चली आती हो, तुम्हारे पास इसके अलावा कोई दूसरी साड़ी नहीं है क्या।”

कहा जाता है कि लता मंगेशकर को इसके बाद इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने तभी तय कर लिया था कि अब वह पूरे जीवन सफेद साड़ी ही पहनेंगी। इसके अलावा उन्होंने कभी भी उस डायरेक्टर के साथ काम नहीं किया।

lata mangeshkar

वहीं बात करें लता मंगेशकर की ज्वेलरी के बारे में तो कहा जाता है कि लता मंगेशकर को सोने से ज्यादा हीरे की ज्वेलरी पसंद आती थी। कहा जाता है कि लता मंगेशकर अपने पैरों में हमेशा चांदी नहीं बल्कि सोने की पायल पहना करती थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी पहली कमाई से अपनी मां के लिए सोने के गहने खरीदे थे।

Back to top button