बॉलीवुड

सलमान खान की इस गंदी हरकत से नाराज हो गई थीं अनुष्का शर्मा, अपनी शादी से कर दिया था बाहर

फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने कई बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर में अभिनेता शाहरूख खान से लेकर आमिर, सलमान जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

anushka sharma

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने क्रिकेट दुनिया के जाने माने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी रचाई है। ये दोनों एक बेटी के माता-पिता भी बन चुके हैं जिसका नाम वामिका रखा गया है। शादी करने के बाद से ही अनुष्का बॉलीवुड दुनिया से दूर है।

बता दें, विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर साल 2017 में इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इसके बाद 21 दिसंबर साल 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को इन्होंने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट दुनिया की बड़ी हस्तियां पहुंची थी। लेकिन इस शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को इनवाइट नहीं किया गया था जिससे फैंस काफी चौंक गए थे।

anushka sharma

गौरतलब है कि सलमान खान और अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया है और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया जाता है लेकिन जब अनुष्का ने अपनी शादी में सलमान खान को नहीं बुलाया तो फैंस जानना चाह रहे थे कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जो विराट और अनुष्का की शादी में सलमान खान शामिल नहीं हुए? वहीं मीडिया में भी इस बात का हड़कंप मच गया था कि आखिर क्यों अनुष्का शर्मा ने सलमान खान जैसे बड़े सितारे को इनवाइट नहीं किया?

anushka sharma and virat marriage

दरअसल हुआ यूं कि साल 2015 में सलमान एक ज्वेलरी स्टोर की लॉन्चिंग के लिए दुबई पहुंचे हुए थे। यहां पर इंटरव्यू के दौरान सलमान खान की तुलना क्रिकेटर विराट कोहली से कर दी गई थी। इस सवाल को लेकर सलमान खान से बात की गई तो सलमान ने इसे खारिज करते हुए विराट को मेट्रोसेक्सुअल बताया था। इसका मतलब यह है कि एक ऐसा इंसान जो अपने लुक को लेकर काफी सोच विचार करता है और शॉपिंग पर ज्यादा समय स्पेंड करता है।

salman khan

जब यह बात अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को सुनने को मिली तो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई। वहीं विराट कोहली भी सलमान खान से नफरत करने लगे। कहा जाता है कि इसी वजह से विराट अनुष्का ने सलमान खान को अपनी शादी में नहीं बुलाया। हालांकि असल सच्चाई क्या है इसे कोई नहीं जानता।

anushka sharma

बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह आखरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली, हालांकि साल 2020 में उनकी 2 वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और ‘बुलबुल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

anushka sharma

Back to top button