समाचार

8 बच्चों की मां को लोहे की चेन से बांधकर रखता है पति, बच्चा पैदा करने की मशीन बना रखा है – Video

चीन में एक 8 बच्चों की मां को जंजीरों से बांधकर रखने का हैरतंगेज मामला सामने आया है। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मां के गले में जंजीर बांधकर उसे एक अलग-थलग छोटे से कमरे में रखा गया है।

8 बच्चों की मां के गले में बंधी जंजीर

यह घटना चीन के Xuzhou, Jiangsu की है। इस घटना का खुलासा एक ब्लॉगर ने किया है। जब उसे महिला की इस बुरी हालत का पता चला तो वह उससे मिलने चला गया। उसने पहले महिला के बच्चे से बात की, फिर वह बच्चा ब्लॉगर को अपनी मां के पास ले गया। बच्चे की मां को एक अलग कमरे में गले में लोहे की चेन से बांधकर रखा था।

ठंड में बिना जैकेट अलग-थलग रखता है परिवार

इतनी ठंड में भी महिला ने कोई जैकेट नहीं पहनी थी। उसके पास खाना पड़ा था लेकिन वह भी ठंडा था। ऐसे में ब्लॉगर ने महिला को ठंड से बचाने के लिए एक जैकेट पहनाई। एक लोकल वेबसाइट के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते परिवार ने उसे अलग जंजीरों से बांधकर रखा है।

मामला सामने आया तो फूटा लोगों का गुस्सा

महिला का यह वीडियो पहले चीन और फिर पूरी दुनिया में वायरल हो गया। महिला की स्थिति देख लोग बहुत नाराज हुए। उन्होंने महिला के पति पर भी गुस्सा निकाला। कहा कि वह बीवी को सिर्फ ब्रीडिंग मशीन समझकर ही बच्चे पैदा किए जा रहा है।

ठीक नहीं महिला की मानसिक हालत

इतना हो हल्ला होने के बाद प्रशासन भी इस मामले में आगे आया। उन्होंने बताया कि महिला का नाम यांग है और उसके पति का नाम डॉन्ह है। कपल ने 1998 में शादी रचाई थी। इसके बाद महिला की मानसिक हालत बिगड़ती चली गई। वह बहुत गुस्सा होती है और लोगों को मारती है। इसलिए परिवार ने खुद को उससे अलग कर लिया। प्रशासन ने ये भी कहा कि ये मानव तस्करी का मामला नहीं है।

लोग बोले ये अमानवीय चीज है

प्रशासन के रवैये से कई लोग खुश नहीं हुए। उन्होंने कहा कि यदि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है तो उसे अस्पताल में होना चाहिए, इस तरह जंजीरों से बंधा हुआ नहीं। हर किसी ने इसे एक अमानवीय चीज करार दिया। कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि मामला वायरल होने के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

लोहे की जंजीर से बंधी 8 बच्चों की मां का वीडियो

ये है महिला का पति

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button