बॉलीवुड

लता जी के गोद में खेलने वाले ऋषि कपूर पहले कह गए थे अलविदा: नीतू कपूर ने शेयर की इमोशनल तस्वीरें

स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन से पूरा भारतवर्ष दुखी है। बॉलीवुड में तो ये दुख कुछ ज्यादा ही दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड से रिश्ता रखने वाले हर व्यक्ति की कुछ ना कुछ ऐसी यादें जरूर हैं जो लता मंगेशकर से जुड़ी हैं। सभी लोग उन यादों के झरोंखो से अपनी-अपनी तरह श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इसी तरह की एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने दी है। उन्होंने लता दीदी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक ऐसी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें लता मंगेशकर की गोद में नन्हें ऋषि कपूर खेल रहे हैं।

आपको बता दें कि अपने जमाने की मशहूर हीरोइन नीतू सिंह जो अब नीतू कपूर हैं, उनके लिए लता जी ने कई गाने गाए थे, इनमें से ज्यादातर गाने हिट रहे थे। अब उन्होंने उनके निधन पर एक बेहद इमोशनल तस्वीर शेयर की है।

 लता मंगेशकर की गोद में खेलते ऋषि कपूर

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें लता मंगेशकर ने बड़े ही प्यार से नन्हें ऋषि कपूर को अपनी गोद में लिया हुआ है और वह मुस्कुरा रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीतू कपूर ने लिखा, ‘पूरी तरह से टूट चुकी हूं, ऋषि कपूर को उन्होंने अपनी गोदी में लिया हुआ है’।

रणवीर शौरी के पिता की फिल्म में भी गाया था गाना

नीतू कपूर के अलावा रणवीर शौरी ने भी एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लता दीदी ने नीतू कपूर के एक गाने के लिए अपनी आवाज दी। अभिनेता रणवीर शौरी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, ‘मेरे पिता द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म के लिए लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी ये शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं।

rishi kapoor and neetu kapoor

ये गाना नीतू कपूर और ऋषि कपूर पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म जिन्दा दिल का है। जिसे रणवीर शौरी के पिता के डी शौरी ने प्रोड्यूस किया था। गाने ‘नहीं नहीं जाना नहीं’ गाने के लिए अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा रणवीर शौरी ने एक और गाना शेयर किया, जिसमें परवीन बाबी संजीव कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा है। इस गाने में भी लता मंगेशकर ने ‘बे मुरवत बे कदर’ गाने में अपनी खूबसूरत आवाज दी।

lata mangeshkar

लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीता। उन्होंने 36 अलग-अलग भाषाओं में 30 हजार से अधिक गाने गए। लता मंगेशकर जी को भारत रत्न के अलावा पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के, फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट, आइफा लाइफ टाइम अचीवमेंट, नेशनल अवॉर्ड सहित कई बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। लता मंगेशकर ने भारत के आजाद होने से पहले से लेकर अब तक कई सुपरहिट गाने अपने चाहने वालों को दिए।

Back to top button