समाचार

शादी कर दुल्हन को ले जा रहा था ससुराल, रास्ते में प्रेमी संग भाग गई, पैसे-गहने भी ले उड़ी

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) शहर में एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के कुछ ही घंटों के बाद भाग गई। दुल्हन अपने ससुराल भी नहीं पहुंची थी। दूल्हा शादी कर उसे अपने घर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दुल्हन एक अन्य शख्स के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। भागने से पहले दुल्हन नगद पैसे और जेवर भी ले उड़ी।

बिना मां-बाप की लड़की से किया था रिश्ता

दरअसल यह अनोखी घटना ओमती थाना क्षेत्र की है। दूल्हा दशरथ पटेल छिंदवाड़ा में रहता है। वह जबलपुर शादी करने आया था। जबलपुर में उसके चाचा-चाची रहते हैं। उनकी किराने की एक दुकान है। दशरथ की चाची सुनीता की किराना दुकान पर अक्सर एक महिला आती रहती थी। यहीं बातों ही बातों में दशरथ के लिए लड़की तलाश करने की बात निकली। इस पर महिला ने उन्हें रेणु नाम की एक लड़की का रिश्ता बताया।

मंदिर में हुई शादी

रिश्ता बताने वाली महिला कथित रूप से रेणु की मौसी है। उसने कहा कि रेणु के माता-पिता नहीं है। इसलिए शादी का खर्च आपको ही उठाना होगा। दशरथ और उसकी चाची इस बात के लिए राजी हो गई। 1 फरवरी की शादी तय की गई। दशरथ शादी से दो दिन पहले छिंदवाड़ा से जबलपुर आ गया। यहां दशरथ और रेणु ने मंदिर में हिंदू रीति रिवाजों से शादी रचाई।

रास्ते में पैसे-गहने लेकर भागी दुल्हन

शादी में लड़केवालों ने रेणु को 60 हजार रुपए के गहने तोहफे में दिए थे। वहीं रेणु ने शादी के बाद दशरथ से 30 हजार रुपए नदगी ले ली थी। मंदिर में शादी के बाद नया नवेला जोड़ा बाइक से कोर्ट में अपनी शादी रजिस्टर करवाने जा रहा था। हालांकि रास्ते में घंटाघर के पास रेणु ने दशरथ को बाइक धीमी करने को कहा। बाइक के धीमे होते ही वह उतर गई और पीछे बाइक से आ रहे एक युवक के साथ बैठकर फरार हो गई।

पुलिस कर रही दुल्हन की तलाश

उधर रेणु की मौसी पहले ही जिला कोर्ट पहुंच चुकी थी। दूल्हे की चाची को जैसे ही दुल्हन के भागने की सूचना मिली उन्होंने रेणु की मौसी को कोर्ट में पकड़ लिया। उन्होंने सारा किस्सा कोर्ट में मौजूद वकीलों को बताया। उन्होंने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया लिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। वह अब इस केस की जांच कर रेणु को खोजने की कोशिश कर रही है।

लुटेरी दुल्हन के ऐसे मामले आए दिन खूब देखने को मिल रहे हैं। इसलिए आप भी शादी तय करने से पहले लड़की की अच्छे से जांच कर ले। थोड़ा सा भी शक होने पर शादी से इनकार कर दें।

Back to top button