समाचार

पत्नी बीमार रहती थी, जिंदगी को रंगीन बनाने के लिए पति ने किया अफेयर, तुरंत मिली कर्मों की सजा

पति-पत्नी का रिश्ता पवित्रा और मजबूत माना जाता है। शादी के समय वे 7 जन्म साथ निभाने का वादा करते हैं। पति-पत्नी का धर्म होता है कि वे अपने जीवनसाथी के हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलकार साथ खड़े रहे। लेकिन आज के जमाने में कई लोग थोड़ी सी तकलीफों के आते ही रिश्ते को बोझ समझने लगते हैं। फिर वह उससे बाहर निकलने का रास्ता खोजते हैं। अब 54 साल के इस पति को ही ले लीजिए।

बीमार बीवी को छोड़ पति ने किया अफेयर

इस शख्स की 51 वर्षीय बीवी कई बीमारियों से ग्रसित है। ऐसे में वह अक्सर डिप्रेशन में रहने लगी। पति उसकी सेवा कर-कर के थक गया। ऐसे में उसने इससे उबरने और अपनी जिंदगी में थोड़ा रंग घोलने के लिए एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का सहारा लिया। वह एक डेटिंग वेबसाइट पर गया और वहाँ एक महिला से दोस्ती कर ली।

अब शख्स और वह महिला रोज एक दूसरे को मैसेज कर बातचीत करने लगे। दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई। दोनों के बीच प्यार भरी बातें होने लगी। प्यार में पागल शख्स ने महिला को आर्थिक मदद भी की। फिर एक दिन शख्स का मन हुआ कि वह महिला से मिले। बड़ी मिन्नतों के बाद महिला ने उसे अपना पता दिया। हालांकि जब मिलने की बारी आई तो उसने आने से मना कर दिया।

भगवान ने दी कर्मों की सजा

शख्स ने फिर भी महिला से मिलना चाहा और उसके बताए पते पर पहुँच गया। हालांकि वहाँ उसे कोई नहीं मिला। ऐसे में वह महिला के नाम एक नोट छोड़ आया। फिर कुछ समय बाद उसे कॉल आया कि यहां इस नाम की कोई महिला नहीं रहती है। फिर शख्स को एहसास हुआ कि महिला ने उसे धोखा दिया। वह उसका इस्तेमाल कर रही थी। और इस तरह उसे अपने कर्मों की सजा मिल गई।

शख्स ने ये पूरी कहानी एक सोशल मीडिया साइट पर साझा की। उसने लोगों से ये मदद भी मांगी की अब वह क्या करे। उसने बताया कि मैं बीते 4 सालों से अपनी बीमार बीवी की सेवा कर रहा हूँ। उसकी देखरेख के लिए मैंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। बीवी को दिल समेत और भी कई बीमारियाँ है। वह हमेशा डिप्रेशन में रहती है। नेगेटिव सोचती है। किसी की नहीं सुनती है। दवाई गोली भी ठीक से नहीं लेती। उसके इस व्यवहार से तंग आकर ही मैंने अफेयर से जिंदगी में कुछ रंग घोलने का सोचा था।

एक्सपर्ट ने बताया समस्या का हल

wife husband secrets

शख्स की इस बात को सुनकर एक एक्सपर्ट ने उसे बड़ा ही अच्छा सुझाव दिया। उसने कहा कि आपके लिए अपनी बीवी को संभालना बेशक मुश्किल है, लेकिन दूसरी महिला के पास जाना इसका कोई हल नहीं है। आप अपनी पति से अपने मन की स्थिति के बारे में खुलकर बात करें। उन्हें अपनी चिंताओं के बारे में बताएं। उससे डॉक्टर से मिलने और अपना इलाज करवाने को कहे।

एक बार आपकी पत्नी डिप्रेशन से उबर जाए तो वह अच्छा फिल करेगी। उससे कहे कि आप दोनों को अब एक नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की जरूरत है। आप कपल्स काउंसलर से एक साथ बात करें। साथ मिलकर इस स्थिति से निकालने का प्रयास करे। यही आप दोनों के लिए सही रहेगा।

वैसे यदि आप इस स्थिति में होते तो क्या करते?

Back to top button