समाचार

शादी नहीं हो रही थी तो 17 लाख देकर की बीवी की जुगाड़, 15 दिन बाद ही भाग गई दुल्हन

लुटेरी दुल्हन से जुड़े मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके पीछे पूरी गैंग काम करती है। ये ऐसे लोगों को जाल में फँसाते हैं जिन्हें शादी के लिए आसानी से दुल्हन नहीं मिल रही है। फिर शादी के नाम पर या तो कुछ पैसे लिए जाते हैं या शादी के बाद दुल्हन घर को लूट फरार हो जाती है। अब राजस्थान के जालौर जिले (Rajasthan Jalore news) बागोड़ा थाना क्षेत्र का यह मामला ही ले लीजिए।

17 लाख देकर लाया था दुल्हन

यहां बागोड़ा थाना क्षेत्र के जूनी बाली निवासी हरिसिंह ने 17 लाख रुपए देकर अपनी शादी तय की थी। वह शादी कर दुल्हन को घर भी ले आया। लेकिन शादी के 15 दिन बाद दुल्हन मायके जाने का बहाना कर फरार हो गई। यह पूरा मामला 7 महीने पुराना है। हालांकि पुलिस ने शादी कराने वाले आरोपी दलाल इंदु भाई को हाल ही में फिरफ़्तार किया है।

15 दिन बाद भाग गई नई नवेली बीवी

इंदु पेशे से एक ड्राइवर है। उसने ही हरिसिंह और राधा का रिश्ता तय किया था। हालांकि पुलिस जांच में पता चला कि दुल्हनक का असली नाम राधा नहीं है। उसने फर्जी आधार कार्ड बनवा रखा था। दलाल को पकड़ने के बावजूद पुलिस के हाथ दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया है। दलाल ने हरिसिंह और राधा की शादी फरवरी 2021 में की थी। इसके बदले उसने हरिसिंह से 17 लाख रुपए लिए थे।

पुलिस ने शादी कराने वाले दलाल को पकड़ा

पीड़ित युवक ने धोखा मिलने के बाद बीते साल जून में बागोड़ा पुलिस थाने में आरोपी दुल्हन और दलाल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस एक टीम बनाकर कई महीने उन्हें खोजती रही। फिर आखिर उन्हें मुख्य दलाल अन्दुजी उर्फ इन्दु भाई मिल गया। वह गुजरात के पाटन के सिद्धपुर क्षेत्र के हाथ देथली का रहने वाला है।

दुल्हन का नहीं मिला कोई सुराग

दलाल को पकड़ने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को भीनमाल न्यायालय में पेश किया। यहां न्यायालय ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। अब पुलिस इस दलाल से सख्त पूछताछ कर रही है। पुलिस की पहली कोशिश दुल्हन को किसी भी हाल में पकड़ना है। हालांकि अभी तक उन्हें दुल्हन से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस कई टीमें बनाकर  जगह-जगह दबिश दे रही हैं

फर्जी दस्तावेज दिखा कारवाई थी शादी

पुलिस को अपनी जांच में ये भी पता चला कि दुल्हन ने शादी के दौरान अपने जो भी दस्तावेज दिखाए थे। वह फर्जी हैं। अभी तक पुलिस दुल्हन को उसके फर्जी आधार कार्ड के तर्ज पर ही खोज रही थी। उम्मीद की जा रही है कि आरोपी दुल्हन भी जल्द पकड़ी जाएगी। इस घटना से आप भी सीख लें और शादी से पहले दुल्हन का बैकग्राउन्ड अच्छे से चेक करें।

Back to top button