अध्यात्मराशिफल

राशिफल 21 जुलाई 2017 : इन 8 राशियों के लिए आज का दिन रहेगा ख़ास, क्योंकि…

21 जुलाई 2017, शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 21 july 2017 Friday.

राशिफल 21 जुलाई 2017 –

मेष (Aries): गणेशजी आज मेष राशि वाले जातको को अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखने का सलाह देते हैं। आज आपको मानसिक रूप से थकान का अनुभव हो सकता है व अधिक परिश्रम करने के बावजूद फल की प्राप्ति कम होगी। आपको संतान के विषय में चिंता हो सकती है। अधिक व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे, लेकिन कार्यो में सफलता मिलेगी। पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

वृषभ (Taurus): दिन की शुरुआत में आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। बैचेनी के परिणाम स्वरुप आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ेगा। शरीर में कोई भी तकलीफ नहीं होगी फिर भी आप बैचेनी का अनुभव करेंगे। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों का पढ़ने-लिखने में मन कम लगेगा।

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रहेगी। तन-मन-धन सभी में बाधाएं रहेगी। आज किसी भी कार्य को प्रारंभ न करें और प्रतिस्पर्धियों के साथ किसी प्रकार की चर्चा से बचें।

कर्क (Cancer): गणेशजी बताते हैं कि आज छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति होगी। घर में सदस्यों के साथ उग्र चर्चा या वाद-विवाद हो जाने से भी मन में दुख बना रहेगा। आप का दिन प्रतिकूलताओं भरा पड़ा है। इसलिए गणेश जी सुझाव देते हैं कि कोई भी नया कार्य प्रारंभ न करें।

सिंह (Leo):  आपका आज का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेश जी कहते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा व भाई-बंधुओं के साथ समय बीतेगा। किसी सुंदर स्थल पर घूमने जाना सकते हैं। मित्रों और स्वजनों से भेंट होने के योग हैं। कार्य में सफलता से मित्र खुश होंगे। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि बनेगी।

कन्या (Virgo):  आज आपका दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और मन भी प्रसन्न होगा। सुखप्रद प्रसंग बनेंगे। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आने से संतोष का भाव रहेगा।

6 राशियों का राशिफल –

 

तुला (Libra): गणेशजी कहते हैं कि आज शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढता रहेगी। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में मन लगा रहेगा। दिन सुखपूर्वक बितायेंगे। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन उत्तम है।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। हरेक विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं, लेकिन फिर भी कोई अनिष्ट नहीं होगा। स्वास्थ्य के बारे में चिंता होगी।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने का संकेत मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा ऐसा गणेश जी कहते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मकर (Capricorn): आकस्मिक धन-लाभ हो सकता है। परिवार के लोगों से विवाद होने की संभावना है जिससे घर का बिगाड़ सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी।  विद्यार्थियों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नकारात्मक विचारों पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius): आज प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक है। आध्यात्मिकता एवं चिंतनशक्ति अच्छी बनी रहेगी।

मीन (Pisces): आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। पिता और बड़ों से आशीर्वाद व लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, ऐसा गणेश जी कहते हैं।

Back to top button