बॉलीवुड

एक्टर सुनील ग्रोवर मुंबई के अस्पताल में भर्ती, दिल का हुआ ऑपरेशन, फैंस मांग रहे दुआ

एक्टर सुनील ग्रोवर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। कपिल शर्मा के कॉमिडी शो में गुत्थी और दूसरे शोज में कई किरदार निभाने वाले ऐक्टर सुनील ग्रोवर को हाल ही मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनील ग्रोवर के दिल ऑपरेशन किया गया है। उनकी सर्जरी मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में हुई है।

हालांकि अभी तक पुष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है कि सुनील ग्रोवर को क्या दिक्कत हुई, जिसके कारण उन्हें हार्ट सर्जरी करनी पड़ी है। ईटाइम्स के मुताबिक जब अस्पताल में संपर्क कर सुनील ग्रोवर के बारे में जानना चाहा गया तो उन्होंने कन्फर्म किया कि ऐक्टर यहां ऐडमिट हैं। हालांकि इसके अलावा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।


एक्ट्रेस-टीवी शो होस्ट सिमी ग्रेवाल ने भी ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। पर्दे पर हमेशा लोगों को हंसाने वाले सुनील ग्रोवर अंदर ही अंदर बीमार थे, उन्होंने इस बात की भनक नहीं लगने दी थी. अब अचानक उनके दिल के ऑपरेशन की खबर ने कॉमेडियन के फैंस को शॉक कर दिया है। सुनील ग्रोवर की जैसे ही अस्पताल में भर्ती होने और हार्ट सर्जरी की खबर आई तो फैंस उनके जल्दी ठीक होने और घर वापसी की दुआएं करने लगे। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट पर फैंस सुनील ग्रोवर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आखिर सुनील को क्या हुआ था और सर्जरी की नौबत कैसे आई। …

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सूत्रों के मुताबिक सुनील के दिल में ब्लॉकेज पाए गए थे ऐसे में एक्टर ने सर्जरी का फैसला लिया। सूत्र के मुताबिक ‘उन्होंने अपनी खराब तबीयत के बावजूद पुणे में अपनी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग की। शूट खत्म करने के बाद सुनील ने एकदम प्रोफेशनल तरीके से बिना किसी शोर-शराबे के ट्रीटमेंट के लिए निकल गए। अभी उनके कुछ सीन्स बाकी थे जिन्हें सुनील ने अपने कमिटमेंट के मुताबिक पूरा किया।

सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव रहते हैं और अकसर ही फनी वीडियोज और पोस्ट करते रहते हैं। लेकिन पिछले एक हफ्ते से सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। करियर की बात करें तो सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो के अलावा कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। ‘तांडव’ और ‘सनफ्लावर’ में उनकी ऐक्टिंग से सबको हैरान कर दिया था।

सुनील ग्रोवर कुछ दिन पहले शिमला में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे और वहां से उन्होंने एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Back to top button