दिलचस्प

सफाईकर्मी की बेटी की शाही शादी का सपना हुआ पूरा; शादी करने हाथी पर चढ़कर आया राजकुमार

राजस्थान के भरतपुर जिले में जयपुर से आई एक बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। एक सफाईकर्मी की बेटी की शादी के लिए आई बारात पूरे शाही अंदाज में निकली। वरपक्ष का सपना था उनका लड़का जब भी अपनी दुल्हन को लेने जाय तो राजा-महाराजाओं और राजकुमारों की तरह जाय और दुल्हन लेकर आये। पुराने जमाने में राजा महाराजाओं की शादी हाथी, घोड़े, ऊंट की झांकियां हुआ करती थीं। लड़के ने भी अपने घरवालों का सपना पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस शादी के बारे में विस्तार से आपको आगे बताते हैं-  

यह शादी वाल्मीकि समाज एक परिवार में थी। बारात जयपुर से आई। दूल्हा आशु अपनी दुल्हन से शादी रचाने भरतपुर के रूपवास पहुंचा था। आशु के पिता का सपना था की उनका बेटा अपनी दुल्हन को हाथी, घोड़े और ऊंट से लेने पहुंचे। लड़के वालों ने अपने इस सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हाथी-घोड़े-ऊंट पर जब बारात निकली तो इलाके को लोग इसे देखकर दंग रह गए। दुल्हन कृष्णा और उसके पिता धर्मसिंह भी इस बारात को देख कर फूले नहीं समाए।

बारात का जोरदार स्वागत

जगह-जगह बारात का स्वागत फूलों से किया गया। बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपनी छतों पर चढ़े नजर आए। ऐसी शादी कस्बे में 26 साल बाद हुई। दुल्हन कृष्णा ने बताया की वह काफी खुश हैं कि उनकी बारात हाथी, घोड़ों और ऊंट से आई है। उनका भी सपना था की उनकी जब शादी हो तो दूल्हा हाथी, घोड़े लेकर आए आज उनका यह सपना पूरा हो गया।

दूल्हा आशु का एक बड़ा भाई है उसकी शादी करीब 2 साल पहले हो चुकी है। दुल्हन कृष्णा दो बहनें और तीन भाई हैं। कृष्णा सबसे छोटी बहन है। आशु फिलहाल पढ़ाई कर रहा है, और आशु के पिता बिजनेस करते हैं।

Back to top button