दिलचस्प

बकरी को बचाने के लिए अपनी जान से खेल गया शख्स, देखकर IPS भी हुए इंप्रेस – Video

इंसान और जानवर दोनों इस दुनिया में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन दोनों के टकराव की हम कई घटनाएं देख चुके हैं। इंसान हमेशा से ही जानवरों पर जुल्म करते आया है। फिर वह जंगलों को काटकर घर बनाना हो या उन्हें मारकर उनका मांस खाना हो। हालांकि इस दुनिया में कुछ भले इंसान भी मौजूद हैं। ये जानवरों से मिलजुल कर रहना पसंद करते हैं।

शख्स ने बचाई बकरी की जान

कुछ इंसानों को जानवरों से इतना प्रेम होता है कि वह उसके लिए अपनी जान भी खतरे में डाल सकते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायलर हो रहे इस वीडियो को ही ले लीजिए। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक छोटे लेकिन गहरे गड्डे के पास खड़े हैं। फिर एक शख्स इस गड्डे में अपना मुंह डालकर घुस जाता है। वहीं उसके साथ पीछे से उसके पैर पकड़ लेते हैं।

दरअसल ये शख्स गड्डे में अपनी जान का जोखिम डालकर एक बकरी के बच्चे को बचाने के लिए घुसता है। इस गड्डे में कहीं से एक बकरी का बच्चा आकर गिर जाता है। गड्डा इतना सकरा होता है कि बकरी का बच्चा खुद से बाहर नहीं आ पाता है। ऐसे में जब कुछ लोग उसकी दर्दभरी आवाज सुनते हैं तो मदद करने आ जाते हैं।

जान जोखिम में डाल घुसा गड्डे में

इनमें एक शख्स बहादुरी दिखा मुंह के बल गड्डे में घुस जाता है। ऐसा करते समय उसकी जान को भी खतरा रहता है। हालांकि उसे अपनी जान से ज्यादा बकरी की जान की परवाह रहती है। देखते ही देखते वह शख्स गड्डे में से बकरी के बच्चे को बाहर निकाल देता है। यह देख वहाँ मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं।

यह हैरत की बात है कि इस शख्स ने एक बकरी के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। जबकि कई लोग बकरी को यूं ही मारकर खा जाते हैं। ऐसे में उन्हें इसकी जान की कोई कदर नहीं होती है।

लेकिन यहाँ बंदे ने अपनी जान से ज्यादा बकरी की जान को कीमती समझा। उसका यह कृत्य देख आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा भी इंप्रेस हो गए। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा “बचाव अभियान, जानवरों से प्यार।”

देखें वीडियो

इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। वे उस शख्स को सलाम कर रहे हैं जिसने बकरी के बच्चे की जान बचाई। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह इंसान और जानवर साथ मिलकर रहें तो ये दुनिया स्वर्ग बन जाएगी।

Back to top button