अध्यात्म

अगर सुबह जागने बाद या सपने में दिखती हैं ये चीजें तो खुलेगा आपका सोया हुआ भाग्य, जानें!

हिन्दू धर्म में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिससे व्यक्ति के भविष्य में प्रभाव पड़ता है। अक्सर हमें सपनों के बारे में बताया जाता है कि अगर ऐसा सपना आता है तो हमारे साथ भविष्य में ऐसा होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि जो सपने भोर में आते हैं, वह सच होते हैं। हालांकि विज्ञान इसके बारे में कुछ और ही कहता है। मनोविज्ञान की मानें तो जो इच्छाएँ इंसान के अनकांसस माइंड में दबी रह जाती हैं, वह सपने में माध्यम से हमें दिखाई देती हैं। जबकि धर्म इसके बारे में कुछ और ही कहता है। meanings of your dreams.

इन चीजों को सपने में देखने से होती है माँ लक्ष्मी की कृपा:

ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार अगर सुबह के समय या सपने में व्यक्ति जो कुछ देखता है, यह भविष्य में घटित होने वाली कुछ घटनाओं का संकेत देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप जान सकेंगे कि आपकी धनवान बनने की या अच्छा जीवन बिताने का इच्छा कब पूरी होगी। अगर ये चीजें दिखाई देती हैं तो इन्हें एक शुभ संकेत माना जाता है। इससे माँ लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा होती है और आपका सोया हुआ भाग्य जग जाता है। इससे आपके जीवन की सभी परेशानियों का भी अंत हो जाता है।

यह चीज दिखने पर होता है ये:

*- अगर आप सपने में पानी, हरी घास या उल्लू देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब होता है कि जल्द ही आपके ऊपर माँ लक्ष्मी मेहरबान होने वाली हैं।

*- अगर आप सुबह के समय गन्ना देखते हैं तो इसका मतलब भविष्य में आपको धन सम्बन्धी मामलों में सफलता मिलने वाली है। इसके साथ ही आपको भविष्य में पैसे कमाने के कई और नए साधन मिलेंगे।

*- अगर सुबह जागने के बाद आपकी नजर सबसे पहले दूध या दही से भरे हुए बर्तन पर पड़ती है तो समझ जाइए कि आपको बहुत जल्दी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।

*- अगर आपको सपने में सफ़ेद रंग का साँप दिखाई देता है तो जल्द ही आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। जिस व्यक्ति को सपने में सफ़ेद रंग का साँप दिखाई देता है उसे भविष्य में विशेष उपलब्धि मिलने की सम्भावना होती है।

*- नारियल, हंस, मोर, उल्लू, शंख और फूल का सुबह सपने में दिखना शुभ माना जाता है। यह आपके जीवन में आने वाली खुशियों का संकेत देते हैं।

और पढ़ें – सपने में पानी देखना

Back to top button