बॉलीवुड

दिव्या भारती की तरह हुई Miss USA 2019 चेस्ली क्रिस्ट की मौत, हरनाज संधू का टूटा दिल, लगा सदमा

जिंदगी का कुछ भरोसा नहीं है। कब किसे क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते हैं। जब कोई अपना या जाना पहचाना शख्स मरता है तो दिल को बड़ा दुख होता है। खासकर यदि वह शख्स बहुत कम उम्र में दुनिया छोड़ दे तो हमे गहरा सदमा लगता है। अब ‘मिस यूनिवर्स 2021’ हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) को ही ले लीजिए। वह इस समय गहरे सदमे में हैं।

गहरे सदमे में हैं हरनाज संधू

हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) के दुखी होने की वजह उनकी प्रेरणा रह चुकी एक ब्यूटी क्वीन का दुनिया को अचानक अलविदा कह देना है। दरअसल हम यहां Miss USA 2019 रह चुकी चेस्ली क्रिस्ट (Cheslie Krys) की बात कर रहे हैं। वह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 30 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

बिल्डिंग से गिरी Miss USA 2019

Miss USA 2019 चेस्ली क्रिस्ट अमेरिका के मैनहेटन के 60 मंजिली ओरियन बिल्डिंग में रहती थी। खबरों की माने तो उन्होंने इस बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। यह घटना 30 जनवरी, रविवार सुबह लगभग 7 बजे की है। न्यू यॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के स्पोक्सपर्सन ने बताया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चेस्ली क्रिस्ट एक ब्यूटी क्वीन, लॉयर, फैशन ब्लॉगर, एक्स्ट्रा टीवी कॉरसपॉन्डेंट थी। उन्होंने 2019 में Miss North Carolina USA का खिताब जीता था। वहीं Miss USA 2019 का टाइटल अपने नाम करने के बाद उन्होंने अपने काम से ब्रेक लिया था। बताया जा रहा है कि चेस्ली क्रिस्ट ने कथित रूप से 9वें फ्लोर से कूदकर खुदखुशी की है।

वहीं टाइम्स न्यू यॉर्क पोस्ट के सूत्र जानकार दी कि इस घटना के पूर्व उन्हें बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर देखा गया था। चेस्ली जैकसन के मिशिगन में 1991 में पैदा हुई थी। वे साउथ कैरोलिना में पली-बढ़ीं थी। उन्होंने 2017 में Wake Forest University School of Law से ग्रैजुएशन पूरा किया था। फिर वह नॉर्थ कैरोलिनी के लीडिंग फर्म Poyner Spruill LLP में बतौर लॉयर (civil litigator) जॉब करने लगी थी।

हरनाज संधू ने जताया शौक

चेस्ली क्रिस्ट की मौत से हाल ही में मिस यूनिवर्स बनी चंडीगढ़ की हरनाज संधू बहुत दुखी हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चेस्ली के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने अपनी और चेस्ली की एक तस्वीर साझा कर लिखा “यह न्यूज दिल तोड़ने वाली है। इस पर यकीन नहीं हो रहा है। आप बहुत से लोगों की प्रेरणा रहीं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे चेल्सी।”

लोगों को याद आई दिव्या भारती

इस घटना के बाद कई लोगों को बॉलीवुड की दिव्या भारती याद आ गई। गौरतलब है कि 1993 में एक्ट्रेस दिव्या भारती भी इसी तरह बिल्डिंग से गिरकर मर गई थी। वह तब महज 19 वर्ष की थी। उनकी अपने अपार्टमेंट की खिड़की से गिरकर मौत हो गई थी।

अब वह गलती से गिरी थी, किसी ने उन्हें धक्का दिया या ये एक आत्महत्या थी, इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ है। वे देर रात पांचवी मंजिल से ग्राउंट फ्लोर पर गिरी थी। उन्हें आनन फानन में अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। बताया जाता है कि उस रात वह अपने दोस्तों संग पार्टी कर रही थी।

Back to top button