राशिफल

मासिक राशिफल फरवरी 2022: जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है महीना

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको फरवरी महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal February 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी जो मन को सुकून और खुशी देगी। कार्यस्थल में अपने सहकर्मियों का पर्याप्त समर्थन नहीं मिलेगा। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। सामाजिक और व्‍यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं। धन लाभ के लिए किया गया प्रयास सफलता के साथ पूरा होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में प्यार का मौसम बना रहेगा। साथी पर जी भर कर प्यार लुटाएंगे।

करियर के विषय में : पैतृक संपत्ति संबंधी आय बढ़ने की संभावना है। बजट में ही खर्च करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : लापरवाही से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं।

laxmi maa

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सरकारी सेवा से जुडे लोगों पर कार्य दबाव अधिक होगा। व्यापार कार्य में सफलता प्राप्त होगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों लेकिन आपको उनके अनुभव से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। विवाह योग्य जातको को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। बुजुर्ग और उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी चिंता में कमी होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। सिंग्लस को दिल की बात बताने का मौका मिलेगा।

करियर के विषय में : कारोबार कर रहे लोगों को बिक्री बढ़ाने के लिए नए प्लान बनाने होंगे।

हेल्थ के विषय में : एसिडिटी की समस्या पर काबू पाना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले कुछ बाधाओं को पार करके ही काम पूरा कर पाएंगे। घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके बच्चे के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण होंगे। आप कुछ मामलों में सही फैसले नहीं ले पाएंगे। नौकरी या बिजनेस के क्षेत्र में समय अच्छा है और आप सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। बहुत सारी खुशियां आएंगी।

करियर के विषय में : आर्थिक हालात सुधारने के लिए पुख्ता प्लानिंग करना बेहतर होगा।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक कमजोरी व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। योग का सहारा लें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे, जो कि आपके अनुकूल होंगे। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आपके घर की सुख-शान्ति में वृद्धि होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। शादीशुदा जातकों को अपने निजी जीवन में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में पार्टनर तथा कर्मचारियों पर निर्भरता कम करें।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों तथा टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा तनाव और चिंता से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने परिस्थितियां आपके फेवर में हो सकती हैं। आकर्षण बढ़ सकता है। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। पूरे महीने आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ को लेकर मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। अपने स्वभाव में मधुरता रखें।

करियर के विषय में : निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी मामले हल होंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत को देखते हुए बाहर के भोजन से परहेज करें। यदि कोई लंबे समय से बीमार है तो स्वास्थ्य जांच कराएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य इस महीने पूरे होंगे। स्टूडेंट्स को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों या परिवार के साथ कहीं मनोरंजन या घूमने के लिए जा सकते हैं। फील्ड में आपको कोई चुनौती मिल सकती है। आपकी बातों और विचारों का विरोध भी हो सकता है।घर के मुखिया या महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में मनचाहा आनंद प्राप्त करेंगे। साथी हर तरह से आपसे खुश रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में व्यस्तता के साथ लाभ की स्थिति बनी रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्य में अधिक समय लगेगा।

हेल्थ के विषय में : तनाव और गुस्से जैसी स्थितियां हावी रहेगी। मेडिटेशन से लाभ होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कारोबारी लोगों के लिए महीना शानदार परिणाम ला सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। कला के क्षेत्र से जुडे लोगो की समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। छात्रों को उनके प्रयासों के जवाब में सफलता मिलेगी। वित्तीय मामलों में मजबूती आएगा पर बजट बनाकर ही चलने की आवश्यकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए समय थोड़ा कमजोर रहेगा। दोनों में अनबन रहेगी।

करियर के विषय में : बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को इस महीने अच्छा लाभ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : कमर दर्द की समस्या हो सकती है। फेफड़ों से संबंधित रोग भी परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस माह खर्च में अधिकता रहेगी। आप घर की परेशानियों को लेकर थोडा परेशान हो सकते है। छात्रों के लिए समय मुश्कल भरा हो सकता है। निराशा हो सकती है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। थोड़े प्रयत्नों से विवाहोत्सुक लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। नौकरी तथा व्यापार में आय बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : लवमेट से मेल मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का खासा मौका मिलेगा।

करियर के विषय में : इंजीनियरिंग फील्ड के लोगों को परिश्रम का पूरा परिणाम मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

Laxmi maa

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपनी काबिलियत से सभी कामों को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। विरोधी आपके मार्ग में बाधा खड़ा कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे है। आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। कोर्ट कचहरी या किसी विवाद में आपको जीत मिल सकती है। पुरानी समस्या खत्म हो सकती है। नौकरी में उच्च अधिकारियों से संभलकर रहना पड़ेगा।

प्यार के विषय में : अपने पार्टनर के प्रति व्यवहार में और सुधार करें, छोटी-छोटी बातों में एक दूसरे की सहमति रखनी होगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में इस महीने व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी।

हेल्थ के विषय में : सर्दी-खांसी और सांस लेने से तकलीफ आपको परेशान कर सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल हो सकते हैं। आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की जरूरत है। भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की ज़रूरत है। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े-झंझटों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में सभी सहयोगियों के साथ संबंध उत्तम बने रहेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर अहम का टकराव हो सकता है।

करियर के विषय में : प्राइवेट नौकरी में वेतन वृद्धि हो सकती है, टारगेट भी हासिल होगा।

हेल्थ के विषय में : फरवरी में आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस माह आपको किसी बड़े काम में सफलता हासिल होगी। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने, उन्हें अच्छे संस्कार देने और उनकी जिम्मेदारी समझाने की जरूरत है। अपने पिता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। शादीशुदा कपल के बीच रोमांस बना रहेगा। मानसिक दुविधा के कारण आपको भय का अनुभव होगा।

प्यार के विषय में : विवाहित जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।

करियर के विषय में : करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : खान-पान में मात्रा पर ध्यान रखें, ज्यादा खाना नुकसानदेह होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस माह आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास असफल हो सकते हैं। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति जल्द ही सुधरेगी। कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। नकारात्मकता आप पर हावी न हो जाए, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। बिजनेस में नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी निर्णय लेना लाभप्रद साबित हो सकता है।

प्यार के विषय में : लवमेट के साथ मतभेद की आशंका है। लाइफ पार्टनर के साथ कोई यात्रा कर सकते हैं।

करियर के विषय में : पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, उनमें इस महीने राहत मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में क्षमता और प्रतिरोधकता दोनों ही बढ़ाने की जरूरत है।

आपने मासिक राशिफल फरवरी 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल फरवरी 2022’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button