बॉलीवुड

दुनिया के इस कोने में मिली आराध्या बच्चन की हमशक्ल: फैंस ने कहा ये तो आराध्या की कार्बन कॉपी है

अमिताभ बच्चन की पोती और ऐश्वर्या बच्चन-अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन बचपन से ही चर्चा में रहती हैं। आराध्या बच्चन अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या आराध्या के कई वीडियो शेयर करती रहती हैं। साथ ही आराध्या का खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है। सोशल मीडिया पर आराध्या का एक वीडियो उनके फैंस ने देखा और खूब पसंद किया। अब फैंस इसी वीडियो के आधार पर उनकी हमशक्ल को भी खोज लिया है। फैंस इसे आराध्या की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।

aishwarya rai abhishek bachchan and aaradhya

आराध्या की देशभक्ति का वीडियो वायरल

इस नए वीडियो में 10 साल की आराध्या बच्चन देशभक्ति से भरे गानों पर डांस कर रही हैं। वीडियो में सारे जहां से अच्छा और मां तुझे सलाम गाना चल रहा है। इस वीडियो को कई फैंस पसंद कर रहे हैं, साथ ही कई फैंस ऐसे भी है जिन्होंने इसी वीडियो को देखकर आराध्या बच्चन की हमशक्ल को भी ढूंढ निकाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaradhya Rai Bachchan ARB (@aaradhyaraibachchanofficial)


कौन है आराध्या की हमशक्ल?

फैंस ने कमेंट सेक्शन में आराध्या बच्चन के लुक्स को एक सेलिब्रिटी से मिलाना शुरू कर दिया। ये सेलिब्रिटी हैं- के-पॉप बैंड ब्लैकपिंक की मेंबर लीसा। आराध्या के वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जिस तरह वो ब्लैकपिंक की लीसा जैसी दिखती हैं काफी चौंकाने वाला है. बहुत सुंदर।’

एक और यूजर ने लिखा, ‘लीसा की कार्बन कॉपी।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘उसे लीसा से जिंदगी में एक बार तो जरूर मिलना चाहिए।’

लीसा की सोलो आर्टिस्ट के रूप में भी पहचान

लीसा की बात करें तो वह ऑल गर्ल के-पॉप ग्रुप ब्लैकपिंक की मेंबर हैं। लीसा को उनके बैंड के साथ-साथ सोलो आर्टिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है। लीसा ने पिछले साल लालीसा नाम से अपनी डेब्यू एल्बम रिलीज की थी। इसके बाद उन्हें सोलो आर्टिस्ट के रूप में पहचान मिली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by LISA (@lalalalisa_m)


आराध्या बच्चन की फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। क्रिसमस पर आराध्या का कैरल गाते, ड्रम बजाते और नाचते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। आराध्या को अक्सर अपनी मां ऐश्वर्या के साथ भी देखा जाता है। बच्चन परिवार के करीबी बताते हैं कि दोनों मां-बेटी के बीच बेहद प्यार है और उनक बॉन्ड बेहद स्ट्रॉन्ग हैं।

Back to top button