राशिफल

Rashifal 31 January: इन 7 राशियों के लिए धन और करियर के मामले में सोमवार का दिन रहेगा बेहद शुभ

हम आपको सोमवार 31 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 31 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया सोचने की जरुरत है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करना मज़ेदार रहेगा। आप अपने प्रदर्शन से काफी खुश रहने वाले हैं। आप अपने दिल की बात किसी को प्रपोज करने के जरिए बता भी सकते हैं। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपने कार्य को लेकर विश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप किसी बड़े लेन देन को अंजाम दे सकते हैं। यह व्यावसायिक सौदेबाजी आपके व्यापार को एक नयी दिशा देगी। रिश्तों की मिठास को खत्म ना होने दें और धैर्य से काम लें। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। परिवार आपके विचारों से सहमत होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों को आज कुछ काम उदास मन से करने पड़ सकते हैं लेकिन इनका फायदा आने वाले भविष्य में अच्छा सम्मान देगा। कार्यक्षेत्र पर अपने सीनियर्स के साथ अच्छे संबंध बनाएंगे। किसी यात्रा पर जाना उम्मीद के मुताबिक मज़ेदार नहीं होगा। किसी निवेश के फैसले पर मन बदल जाने की संभावना है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ आनंद के पल गुजार सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

Shiv ji

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। आज उधार देने से भी आपको बचना होगा अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक रहने वाला है। आर्थिक तरक्की में आने वाली सभी बाधाएं जल्द दूर हो जाएंगी। आप अपना काम पूरी एकाग्रता और मेहनत के साथ पूरा कर पाएंगे। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। लेकिन आपको नकारात्मक लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज पूरी दम लगा देंगे। आज आप व्यस्त रहेंगे। परिश्रम के अनुसार ही आज के दिन लाभ प्राप्त होगा। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज के दिन अपने लिए समय निकालने की सख्त जरूरत है। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप गलत कार्यों को करने से बचें। बाहर जाकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ आनंद लेंगे। पैसों की आमद होगी। कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें। तकरार से तनाव बनता है और तनाव से प्रगति बाधित होती है। अतः संयम बनायें रखें। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं। आज आप बीमार पड़ सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी अच्छी तरह से देखभाल करेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। कर्ज के नाम पर आज आपके पास कई ऑफर आ सकते हैं। बेहतर यही होगा कि सोच समझ कर निर्णय लें। आज बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी हुई है। नए विचारों से लाभ होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ अपनी ख़ुशियाँ साझा करें। छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में आ रहे अवरोध खत्म होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपके खर्चे कुछ अधिक हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। उन्हें कुछ लाइसेंस या अनुमतियां नवीनीकृत करनी पड़ सकती हैं। किसी संस्था से सम्मान मिल सकता है। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति होगी। असामान्य स्रोतों से धन की आमद होगी। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। अतिथियों के अचानक आगमन से व्यय बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको ऐसी परियोजनाएँ शुरू करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएँ। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगीं, किसी अधिकारी से आप सहयोग मांग सकते हैं। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे। कामकाज में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भवन निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप और प्रणय प्रसंग बढ़ेंगे। अपने जज़्बात काबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होगी। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

ganesh ji

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। धन लाभ के किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों या मनोरंजन में समय बितेगा। पत्नी या पुत्र की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। कानूनी मामले सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। एक खुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आप विचारों की गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। आपको व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी। कपड़ा व्यापार से संबंधित लोगों को लाभ होगा। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।

आपने Rashifal 31 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 31 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 31 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button