समाचार

लड़कियों को दिखाता था प्राइवेट पार्ट, पकड़ने में 4 थानों की पुलिस हुई फेल,तब छात्रा ने दिखाया ये

मानसिकता अगर विकृत हो जाए तो आदमी साइको हो जाता है। ऐसे साइको नेचर वाले शख्स बेहद खतरनाक होते हैं। ये लोग ऐसे काम कर जाते हैं जिससे सामने वाले को भारी मानसिक कष्ट से गुजरना पड़ता है। एमपी के शहर इंदौर में ऐसा ही एक विकृत इंसान है जो युवा लड़कियों को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाता था।

उसकी इस सनक से लड़कियां खासकर कॉलेज जाने वाली लड़कियां बेहद परेशान थीं। शिकायत के बावजूद पुलिस उस तक पहुंच नहीं पा रही थी। शहर की 4 थानों की पुलिस उसे खोजने में जुटी थी लेकिन वो नाकाम साबित हो रही थी। तब एक छात्रा ने इस सनकी इंसान का ऐसा सुराग दिया कि फिर वो पुलिस से बच नहीं सका। क्या है पूरा मामला आपको आगे बताते हैं-

जब एक सुराग हुआ नाकाम

indore-man-used-to-flash-private-parts-at-girls

इंदौर पुलिस को इस सिरफिरे के खिलाफ 21 जनवरी को शिकायत मिली थी। लेकिन लाख कोशिशों के बाद वो उसको पकड़ नहीं पा रही थी। तब एक पीड़ित छात्रा ने इस आरोपी का वीडियो बनाया और पुलिस  को दे दिया। इंदौर जिले के 4 थानों की पुलिस इस सिरफिरे की सिरफिरी हरकत का वीडियो लेकर उसे तलाशती रही लेकिन फिर भी उसे कोई कामयाबी नहीं मिली। तब छात्रा ने दूसरा सुराग दिया।

छात्रा ने दिया दूसरा सुराग

पुलिस के मुताबिक एक छात्रा ने आरोपी का VIDEO बनाकर पुलिस को दे दिया था। हालांकि, पुलिस उस वीडियो से आरोपी तक नहीं पहुंच सकी। ये बात जब छात्रा को पता चली तो उसने दोबारा दो दिन बाद लड़के की गाड़ी का नंबर पुलिस को दिया। अब पुलिस के लिए थोड़ा आसानी हो गई और पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि जिले के मल्हारगंज, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और छत्रीपुरा थानों की पुलिस को इस सिरफिरे आरोपी की तलाश थी। आगे आपको बताएंगे की जब एक लेडी कॉन्स्टेबल ने इस सिरफिरे का वीडियो चेक किया तो वो चौंक गई।

आरोपी एक दुकान का कर्मचारी है

DCP जोन-4 राजेश सिंह ने बताया कि अश्लील इशारे करने वाले आरोपी का नाम महेश शर्मा है। वह पद्मालय कॉलोनी, शिक्षक नगर में रहता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महेश राजबाड़ा के पास किसी दुकान का कर्मचारी है। वह कुछ दिनों से जूनी इंदौर और एमओजी लाइन पर लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाता था और गंदे इशारे करता था। आरोपी की गिरफ्तारी न्यू GDC कॉलेज के पास हुई।

लेडी कांस्टेबल ने चेक किया वीडियो

 जानकारी के मुताबिक, छत्रीपुरा पुलिस महेश शर्मा से पूछताछ करने जूनी इंदौर थाने गई थी। वहां जब महिला सब इंस्पेक्टर ने उसका मोबाइल लिया और डाटा देखा तो चौंक गई। आरोपी के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो थे। उसने कॉलेज की कई लड़कियों के वीडियो भी मोबाइल में रिकॉर्ड किए थे। पुलिस के मुताबिक वह पूरी तरह साइको लगता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

Back to top button
?>