बॉलीवुड

अल्लू अर्जुन दो हफ्ते बाद शूटिंग से लौटे, नन्हीं बेटी ने ऐसे किया सुपरस्टार पापा का स्वागत

साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इस समय अपनी सुपर डुपर हिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज़’ (Pushpa – The Rise) को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन रहा। फिल्म के हिंदी वर्जन को नॉर्थ इंडिया में खूब प्यार मिल रहा है।

अल्लू अर्जुन की बेटी ने किया शानदार स्वागत

पुष्पा के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर पागल हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टर को एक करोड़ साठ लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अल्लू अर्जुन इंस्टा पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई झलकियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इन दिनों उनका अपनी बेटी को लेकर एक पोस्ट बड़ा वायरल हो रहा है।

दरअसल जब अल्लू अर्जुन 16 दिनों की शूटिंग खत्म कर घर लौटे तो उनकी नन्हीं बेटी ने बड़े ही खास अंदाज में पापा का स्वागत किया। बेटी ने पापा के लिए एक बहुत सुंदर राँगोली बनाई। इसके साथ ही उसने फूलों से ‘वेलकम नाना’ लिखा। अल्लू अर्जुन ने इसकी एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें उनकी बेटी रंगोली के सामने खड़ी बड़ी प्यारी लग रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)


अल्लू अर्जुन ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा – 16 दिनों तक बाहर रहने के बाद जब वापस लौटा तो मेरा इस खास अंदाज में स्वागत किया गया।

फैंस ने लुटाया प्यार

अर्जुन की इस पोस्ट को कुछ ही देर में 14 लाख से अधिक लाइक्स मिल गए। फैंस कमेंट कर अल्लू अर्जुन की बेटी की तारीफ करने लगे। एक ने कहा “आपकी बेटी बड़ी प्यारी है।” वहीं दूसरा बोला “आपके बच्चे आप से बहुत प्यार करते हैं।” फिर एक कमेंट आता है “ये बहुत ही प्यारा स्वागत है।”

दो बच्चों के पिता हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुए। बेटे का नाम आयन है जबकि बेटी का नाम अरहा रखा गया है। कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टा स्टोरी पर बेटी का एक वीडियो भी साझा किया था। इसमें वह अपने पिता को तमिल में कुछ कहते नजर आती है।

बेटी करेगी सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू

अल्लू अर्जुन की छोटी सी बेटी अरहा दिखने में बेहद क्यूट है। उसे बातचीत करना बड़ा पसंद है। वह काफी बुद्धिमान भी है। उसकी अपने पिता अल्लू अर्जुन से बहुत बनती है। दिलचस्प बात ये है कि अरहा जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं।

दरअसल वे अपने पिता अल्लू के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब अल्लू अर्जुन किसी फिल्म में अपनी बेटी के साथ काम करेंगे। फैंस अल्लू अर्जुन को उनकी रियल बेटी के साथ स्क्रीन शेयर करता देखने के लिए बड़े उत्साहित हैं।

Back to top button