बॉलीवुड

चोली के पीछे क्या है? निया शर्मा ने अपने हॉट डांस से बताया, Video देख सर्दी में भी आ जाएगी गर्मी

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को बॉलीवुड की डांस क्वीन भी कहा जाता है। 90 के दशक में वे अपने डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना देती थी। उन्हें देख और भी कई युवतियां डांस करने को प्रेरित होती हैं। यहां तक कि टीवी और फिल्म जगत की नई अभिनेत्रियां भी उनके स्टेप्स कॉपी करती हैं।

‘चोली के पीछे क्या है’ पर नाची निया शर्मा

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) भी माधुरी की बहुत बड़ी फैंस हैं। इन दिनों उनका माधुरी के एक गाने पर डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे 1993 में आई फिल्म ‘खलनायक’ के फेमस गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।

लगाए जोरदार ठुमके

निया शर्मा ने ‘चोली के पीछे क्या है’ के रीमिक्स वर्जन के गाने पर डांस किया है। उनके डांस मूव्स बड़े ही जबरदस्त हैं। उन्होंने डांस करने के दौरान येलो टॉप और ब्लैक पैन्ट पहन रखी है। उनके पीछे दो और लड़कियां डांस करती दिख रही हैं।

निया ने इस डांस को बड़े ही शानदार तरीके से किया है। डांस के दौरान उनका जोश देखने लायक होता है। वहीं चेहरे के हाव भाव भी उनकी परफॉरमेंस में जान फूंक देते हैं। वे इस गाने पर नाचती हुई बड़ी आकर्षक लग रही हैं। मन करता है उन्हें बार-बार देखते रहें।

फैंस हुआ दीवाने

निया ने इस डांस वीडियो को अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि डांस करते हुए वे अपना स्ट्रेस कम कर रही हैं। निया के डांस स्टेप्स देख फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं। उनके वीडियो को अभी तक एक लाख 91 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फैंस निया के वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स कर उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “ओए होए क्या बात है।” वहीं दूसरे ने कहा “आज तो आप बड़ी जोश में दिखाई दे रही हैं।” वहीं एक कमेंट आता है “आप तो मॉडर्न जमाने की माधुरी निकली।” इसके साथ ही बहुत से फैंस कमेंट में दिल और आग वाला इमोजी बना रहे हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

पोल डांस भी सीख रही निया

निया शर्मा डांस की बड़ी शौकीन हैं। वे डांस के अलग-अलग स्टाइल को करना पसंद करती हैं। इन दिनों वे पोल डांस सीख रही है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना पोल पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया था। इसमें वे बेहद मुश्किल स्टेप्स करते नजर आ रही थी। यदि आप ने वह वीडियो मिस कर दिया तो यहाँ देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

यहां देखें निया का एक और धमाकेदार डांस।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

वैसे आपको निया के ये डांस स्टेप्स कैसे लगे हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button