समाचार

पहले अफेयर, फिर सगाई, फिर लिव-इन रिलेशनशिप, शादी से 13 दिन पहले लड़की ने की खुदकुशी

क्या पैसा प्यार से बढ़कर होता है, क्या पैसा रिश्ते से बढ़कर होता है। आखिर खुशी और सुख पाने के लिए ही तो पैसा होता है। लेकिन कैसे हैं वो लोग जो पैसे के लिए प्यार, रिश्ते, खुशी और सुख सबको छोड़ने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें पैसे के लालची एक शख्स ने अपने प्यार को छोड़ दिया और प्यार में मिले धोखे से टूट गई एक युवती ने मौत को गले लगा लिया। क्या है पूरा मामला आपको आगे बतातै हैं-

10 फरवरी को होने वाली थी शादी

राजस्थान के भीलवाड़ा में 22 साल की एक लड़की की शादी 10 फरवरी को होनी थी। लड़की पीटीआई की तैयारी कर रही थी और सगाई के बाद से वो अपने मंगेतर के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसका अफेयर सुठेपा गांव के एक युवक से चल रहा था। दोनों पिछले तीन सालों से इस रिलेशनशिप में थे। दोनों के परिजनों ने इस रिश्ते को मंजूर कर उनकी सगाई कर दी। आने वाली 10 फरवरी को शादी होने वाली थी।

लेकिन इसी बीच लड़के और उसके घरवालों ने दहेज में 5 लाख रुयये मांग लिए। लड़की के परिजनों ने रुपयों की इस डिमांड को पूरा करने से मना कर दिया फिर लड़के वालों ने शादी को तोड़ दिया।

लड़की ने जहर खाया

शाटी टूटने की खबर से लड़की गुमसुम हो गई। वह इस सदमें को ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने जहर खाकर जान दे दी। मौके से लड़की का एक सुसाइड नोट भी मिला है।

सगाई के बाद लिव-इन में रह रहे थे दोनों

अफेयर के बाद लड़के और लड़की की तीन साल पहले सगाई हुई थी। दोनों तब से लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह रहे थे। 10 फरवरी को शादी होनी थी। मृतक लड़की के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी की 3 साल पहले ही सगाई हो गई थी। 10 फरवरी को उसकी शादी की सारी तैयारी कर ली गई थी। आखिरी मौके पर लड़के वालों ने दहेज की डिमांड कर दी, लेकिन हमारी आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि उनकी डिमांड पूरी कर सकते। इसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। इससे दुखी होकर हमारी बेटी ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या कर ली।

police

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिगोद थाने के सब इंस्पेक्टर जय सिंह का कहना है कि प्रियंका शर्मा की सगाई आशीष नाम के लड़के से हुई थी। शादी के लिए मना करने पर प्रताड़ित होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, और इस मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button