दिलचस्प

दुल्हन की एंट्री पर बेकाबू हुआ दूल्हा, भांगड़ा करते हुए सरेआम किया प्यार, देखते रह गए बड़े-बुजुर्ग

शादी का सीजन इस समय खूब धूम मचा रहा है। हर जगह ढोल और शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। हर कपल अपनी शादी वाले दिन को लेकर बहुत उत्साहित होता है। इसके लिए वह अलग-अलग स्टाइल में एंट्री भी करते हैं।

हालांकि आज हम आपको एक ऐसी शादी की एंट्री दिखाने जा रहे हैं जिसमें न तो कोई तड़क भड़क है और न ही हजारों लाखों का खर्चा, फिर भी ये लोगों का दिल जीत रही है।

दुल्हन की एंट्री पर दूल्हे ने किया भांगड़ा

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हे का भांगड़ा बड़ा वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि वह ये भांगड़ा अपनी दुल्हन के शादी में एंटर होने के दौरान करता है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है। हर कोई दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा है। फिर वह घड़ी आती है जब दुल्हन एंट्री मारती है।

मेहमानों के सामने लगाया दुल्हन को गले

दुल्हन को स्टेज की तरफ आता देख दूल्हा बड़ा खुश हो जाता है। वह खुशी से भांगड़ा करने लगता है। भांगड़ा करते हुए ही वह दुल्हन के पास उसे लेने जाता है। अपने दूल्हे को इस तरह खुशी से नाचता देख दुल्हन खुश हो जाती है। फिर दोनों एक दूसरे से गले मिलते हैं।

देखते रह गए मेहमान

दूल्हे का यह अंदाज देख मेहमानों की आंखें फटी की फटी रह गई। आमतौर पर शादी में दूल्हा-दुल्हन लोग क्या कहेंगे ये सोचकर खुलकर एन्जॉय नहीं करते। वहीं बड़े बुजुर्गों के सामने एक दूसरे को गले लगाने या किस करने से भी डरते हैं। लेकिन यहां तो दूल्हा एकदम बिंदास निकला। उसने लोगों की परवाह नहीं की। उसने बिना किसी डर के अपने प्यार और खुशी का इजहार किया।

लोगों को पसंद आया दूल्हे का स्टाइल

दूल्हे का दुल्हन का वेलकम करने का यह अंदाज लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ‘brides_special’ नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा “इससे ज्यादा अच्छी बात क्या हो सकती है कि दूल्हा खुद अपनी शादी में अपनी दुल्हन का स्वागत कर रहा है।”

वीडियो देख लोग भी बड़े अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने कहा “दूल्हे राजा तो छा गए।” वहीं दूसरे ने लिखा “दुल्हन बहुत लक्की है जो उसे ऐसा पति मिला।” वहीं एक महिला यूजर ने लिखा “काश मेरा दूल्हा भी ऐसा होता। शादी वाले दिन खुलकर डांस और प्यार करता।”

देखें वीडियो-


वैसे आपको दूल्हे का यह स्टाइल कैसा लगा?

Back to top button