बॉलीवुड

मौनी रॉय ने लिए 7 फेरे, गोवा में सादगी से रचाई शादी, देखें हल्दी से शादी तक का Video

टीवी और बॉलीवुड दोनों जगह अपनी सफलता का परचम लहराने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) अब सिंगल नहीं रही। उन्होंने आज (27 जनवरी) अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी रचा ली। सूरज और मौनी काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपने रिश्ते को पवित्र बंधन में बांध लिया।

सूरज की हुई मौनी

mouni roy marriage

मौनी ने ये शादी गुरुवार सुबह मलयाली रीति-रिवाजों से की। यह शादी गोवा में सम्पन्न हुई। इसमें सूरज और मौनी के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल थे। शादी को बहुत ही सादगीपूर्ण रखा गया। इसमें वह बॉलीवुड सितारों वाली तड़क भड़क नहीं थी। यह शादी हिंदू मलयाली परंपराओं को निभाकर रचाई गई।

शादी में दिखी बेहद प्यारी

mouni roy marriage

अपनी शादी में मौनी दुल्हन बन बहुत ही प्यारी लगी। उन्होंने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा था। लाल बॉर्डर वाली सफड़ साड़ी उन पर जच रही थी। वहीं उनके गहने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। फैंस को भी मौनी का यह रूप बड़ा पसंद आया। हमेशा बोल्ड और मॉडर्न अवतार में रहने वाली मौनी इस पारंपरिक ड्रेस में बड़ी ही क्यूट लग रही थी।

लिमिटेड लोगों में हुई शादी

mouni roy marriage

कोरोना महामारी को देखते हुए मौनी ने शादी को छोटा ही रखा। इसमें बस गिने चुने और खास लोग ही शामिल हुए। फिल्म इंडस्ट्री से मौनी के करीबी दोस्त अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, आश्का गोराड़िया जैसे सितारें आए। मौनी और सूरज के अलावा इन मेहमानों की तस्वीरें भी बड़ी वायरल हो रही है।

शादी का वीडियो हुआ वायरल

mouni roy marriage

मौनी और सूरज की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। फैंस को ये जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। हर कोई मौनी को कमेंट कर शादी की बधाई दे रहा है। वहीं कुछ लोग ये देखकर भी दुखी हुए कि उनका क्रश और प्यार मौनी रॉय अब सिंगल नहीं रही। हालांकि वह मौनी की नई लाइफ के लिए बेहद खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

ऐसे हुई सूरज से मुलाकात

mouni roy marriage

मौनी और सूरज की पहली मुलाकात दुबई में साल 2019 में हुई थी। तब ये दोस्त बने थे। लेकिन जल्द ही इनका मिलना जुलना बढ़ता चला गया और दोस्ती प्यार में बदल गई। मौनी ने काफी लंबे समय तक अपने इस रिश्ते को छिपाए भी रखा। हालांकि अब शादी के बाद उनका ये रिश्ता जगजाहिर हो गया है।

mouni roy marriage

हल्दी में करी खूब मस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


शादी के अलावा मौनी की हल्दी सेरेमनी का वीडियो भी बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी और सूरज को अपनी हल्दी रस्म में फूल एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। फैंस मौनी की शादी की सभी रस्में बड़े चाव से देख रहे हैं। हम भी मौनी और सूरज के अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।

Back to top button