समाचार

126 साल के शिवानंद बाबा को मिला पद्मश्री अवॉर्ड, आज भी फिट: इन्ही से इंस्पायर्ड है शिल्पा शेट्टी

वाराणसी यानि काशी के शिवानंद बाबा को सरकार ने पद्मश्री अवार्ड देने जा रही है। शिवानंद बाबा की उम्र 126 साल है लेकिन इस उम्र में भी वो बिल्कुल फिट हैं, पूरी तरह स्वस्थ हैं उन्हें कोई रोग नहीं है। शिवानंद बाबा के आधार कार्ड और पासपोर्ट पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त 1896 दर्ज है। इस हिसाब से वो दुनिया के सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। लेकिन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जापान के चित्तेसु वतनबे के नाम यह रिकॉर्ड अभी दर्ज है।

उबला भोजन करते हैं शिवानंद बाबा

Shivanand baba

Shivanand baba

शिवानंद बाबा सिर्फ उबला हुआ खाना खाते हैं। वो हर दिन सुबह 3 बजे उठकर योग करते हैं। उसके बाद ध्यान साधना से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। शिवानंद बाबा ने बताया कि वो फल और दूध का सेवन नहीं करते, बल्कि सिर्फ उबला हुआ भोजन करते है। वो भी कम नमक वाला खाना खाते हैं। इस वजह से वो 126 साल की उम्र में भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Shivanand baba

शिवानंद बाबा का कहना है कि जीवन में सामान्य तरीके से जीना चाहिए। शुद्ध और शाकाहारी भोजन और योगासन करने की वजह से वो पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हैं। बाबा के वैद्य डॉक्टर एस के अग्रवाल ने भी बताया कि बाबा सात्विक भोजन ही करते हैं।

Shivanand baba

शिल्पा शेट्टी की प्ररेणा स्रोत रहे हैं बाबा

Shivanand baba

बाबा की फिटनेस और इस उम्र में कठिन योगाभ्यास करने की क्षमता तब ज्यादा चर्चा में आई जब बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर कर उनकी सेहत के बारे में सबको बताया था। इन्हीं से प्रेरणा पाकर शिल्पा ने योगासन शुरू किया था।

पद्मश्री अवार्ड मिलने से शिवानंद बाबा बेहद खुश हैं। उन्होंने भारत सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

Back to top button