दिलचस्प

मेहमानों के सामने की शुरू हो गया दूल्हा, सुहागरात का भी इंतजार नहीं, सबके सामने दुल्हन को चूमा

शादी का सीजन फिर से आते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज की बाढ़ सी आ गई है। यहां आए दिन कोई न कोई नया वीडियो वायरल होता रहता है। इनमें दूल्हा और दुल्हन के बीच की बॉन्डिंग सबसे अधिक देखी जाती है।हर दूल्हा शादी के बाद अपनी दुल्हन से मिलने को बेताब रहता है। कुछ तो शादी के खत्म होने का इंतजार करते हैं ताकि बाद में अपनी नई नवेली दुल्हन संग कुछ प्यार मोहब्बत के पल बीता सके।

हालांकि आज हम आपको एक ऐसे बेताब दूल्हे से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपनी शादी खत्म होने का इंतजार भी नहीं किया। वह तो शादी से पहले सभी मेहमानों के सामने शुरू हो गया। उसकी ये हरकत देख आप भी दंग रह जाएंगे।

दुल्हन का घूंघट हटाने को बेताब था दूल्हा

इस वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन को मेहमान घेरकर बैठे हैं। दुल्हन घूँघट लेकर सोफ़े पर बैठी है। तभी दूल्हा आता है और अपनी दुल्हन का घूँघट उठाने को बेताब रहता है। उससे बिल्कुल भी सब्र नहीं होता है। वह जल्द से जल्द अपनी दुल्हन का चेहरा देखना चाहता है।

कर दिया सबके सामने किस

वहीं उसके रिश्तेदार भी दूल्हे को चिढ़ाने लगते हैं। इससे दूल्हा थोड़ा शर्मा भी जाता है। हालांकि इस शर्म के बावजूद दूल्हा जैसे ही दुल्हन का घूँघट हटाता है, उसके माथे पर सबके सामने ही चूम लेता है। इस दौरान दुल्हन की फैमिली बोलती है, ‘थोड़ा आराम से.. आराम से।’

लोगों ने लिए मजे

दूल्हे की ये हरकत देख वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। अब दूल्हे की यही हरकत सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। उसके वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। लोग दूल्हे के जमकर मजे ले रहे हैं।

जैसे एक यूजर कहता है कि “दूल्हे राजा, कम से कम सात फेरे होने तक का इंतजार तो कर लेते।” वहीं दूसरा कहता है “दूल्हन को देख इतना बेकाबू होता दूल्हा पहली बार देख रहा हूँ।” फिर एक ने कहा “शायद दूल्हे को शक था कि घूँघट के नीचे कोई और लड़की है। इसलिए उसे चेहरा देखने की जल्दी थी।”

फिर एक ने लिखा “दूल्हे की हिम्मत की भी तारीफ करनी पड़ेगी। सभी मेहमानों के सामने ही दुल्हन को चूम लिया।” एक बंदे ने लिखा “दुल्हन को देखते ही दूल्हे के मन में लड्डू फूटा। इसलिए ऐसी हरकत कर दी।” वहीं एक ने लिखा “दूल्हा और दुल्हन के एक्सप्रेशन ने मेरा दिल जीत लिया।

देखें वीडियो-

वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button