दिलचस्प

कहानी दुनिया के सबसे उम्रदराज जानवर जोनाथन की, जो 190 साल का होने के बाद भी है जीवित

पृथ्वी पर असंख्य प्रकार के जीव-जंतुओं की प्रजातियां पाई जाती हैं और इन्हीं में से एक इंसान भी है। मालूम हो कि एक निश्चित समय तक तो सभी जीते हैं, लेकिन यह अक़्सर चर्चा का विषय बना रहता है कि इस धरा पर कौन सा जीव सबसे ज़्यादा जीवित रहता है।

वैसे जब इंसानों की बात होती है तो उनका जीवनकाल सामान्यतः 70 साल के करीब माना जाता है, लेकिन कई इंसान ऐसे भी होते हैं जो 100 साल से भी अधिक जीते हैं।

Jonathan world's oldest tortoise

लेकिन आज आपसे सवाल यही है कि क्या आप जानते हैं कि हमारी धरती पर किस जीव का सबसे ज्यादा जीवन काल होता है ? नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं और आशा है कि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये इतना लंबा जीवन कैसे जीते है कि सभी के जीवनकाल को पीछे छोड़ देते हैं। आइए ऐसे में जानें इस जानवर के बारे में…

Jonathan world's oldest tortoise

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे लंबा जीवन जीने वाला जानवर कछुआ है और शायद इस बात को आपने किताबों में भी पढ़ा हो। जी हां कछुआ एक ऐसा जीव है जो किसी भी जानवर से लंबा जीवन जीता है और इस जानवर की औसत आयु 150 से 200 साल तक होती है। इसके अलावा एक कछुआ ऐसा भी है जिसकी उम्र इतनी ज्यादा है कि वैज्ञानिक भी उसकी उम्र को लेकर असमंजस में हैं।

Jonathan world's oldest tortoise

बता दें कि जोनाथन दुनिया का सबसे लंबा जीवन जीने वाला जानवर बन गया है और इस जोनाथन नाम के कछुए को ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के साथ अब सबसे उम्रदराज जानवर का टाइटल दिया गया है।

मालूम हो कि जोनाथन इस साल 190 साल का हो गया है और इसने तुई मलीला नामक कछुए के रिकॉर्ड को तोड़ा है। जिसने करीब 188 साल की ज़िंदगी जीने का रिकॉर्ड बनाया यह।

Jonathan world's oldest tortoise

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जोनाथन का 1832 में जन्मा था और इस हिसाब से उसकी उम्र अब 190 साल हो गई है। बता दें कि जोनाथन को साल 1882 में अन्य तीन कछुओं के साथ सेशेल्स से साउथ एटलांटिक आईलैंड सेंट हेलेना में लाया गया था और अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का कहना है कि जिस समय जोनाथन को साउथ एटलांटिक आईलैंड सेंट हेलेना लाया गया था तब वह पूरी तरह से वयस्क यानी लगभग 50 साल का हो चुका था।

Jonathan world's oldest tortoise

इसके अलावा आख़िरी में बता दें कि दुनिया के सबसे बुजुर्ग जानवर की दो खास बात भी है। जिसमें पहली ये कि इसका नामकरण एक गवर्नर ने किया था तो वहीं दूसरी बात ये भी है कि यह कछुआ शाकाहारी है। इसे खाने में पत्ता गोभी, खीरा,गाजर, सेब, केला और मौसमी फल पसंद है।

Back to top button