बॉलीवुड

नई नई माँ बनी प्रियंका को बच्चे कितने प्यारे हैं? तस्वीरों में देखें बच्चों संग कैसा है रिश्ता

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस समय मां बनने को लेकर चर्चा में हैं। वे और उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) शनिवार 22 जनवरी को माता-पिता बन गए। प्रियंका को 39 की उम्र में मां बनने का सुख मिला है। हालांकि वे सरोगसी (किराए की कोख) से मां बनी हैं।

सरोगेसी से मां बनी प्रियंका

प्रियंका अपने घर नए मेहमान के आने से बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर भी जाहीर किया। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “हम सरोगेसी से हुए बेबी का स्वागत कर रहे हैं। आप सभी से विनम्र विनती है कि आप हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें ताकि हम परिवार पर ध्यान केंद्रित कर सकें। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

प्रियंका को बेटा हुआ है या बेटी इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर नहीं दी। हालांकि अमेरकी मीडिया TMZ की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक के घर बेटी का जन्म हुआ है। ये बच्ची साउदर्न कैलिफोर्नियां हॉस्पिटल (Southern California Hospital) में जन्मी है।

कैसी मां बनेगी प्रियंका?

प्रियंका के मां बनते ही आम जनता से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई संदेश देने लगे। वहीं कुछ लोगों को प्रियंका का सरोगेसी से मां बनना पसंद नहीं आया और वे उन्हें ट्रोल करने लगे। यहाँ तक कि लोगों ने ये भी सवाल उठाए कि क्या प्रियंका के अच्छी मां बन सकती हैं?

प्रियंका चोपड़ा बेशक एक अच्छी मां बनेगी। इसका सबूत आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। इन फोटोज में प्रियंका अपनी लाड़ली भतीजी कृष्णा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका की बच्चों के साथ कैमेस्ट्री कितनी अच्छी है।

बच्चों से है प्रियंका को प्यार

प्रियंका को बच्चों से बेहद प्यार है। वहीं बच्चे भी प्रियंका के आसपास रहना पसंद करते हैं। अब उनकी भतीजी कृष्णा को ही ले लीजिए। वह प्रियंका को एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ रही हैं। उसे भी प्रियंका का लाड़ दुलार पसंद आ रहा है।

फिलहाल प्रियंका ने अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा नहीं की है। वहीं बहुत दिनों तक शायद वह ऐसा करेंगी भी नहीं। ऐसे में आप तब तक प्रियंका और उनकी भतीजी की तस्वीरों से अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका बतौर मां कैसी दिखेंगी।

भतीजी पर छिड़कती है जान

वैनिटी फेयर मैग्जीन ने एक बार प्रियंका चोपड़ा से फैमिली प्लानिंग को लेकर सवाल पूछा था। उनका सवाल था कि डॉक्टर मधु चोपड़ा नानी कब बनेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा था “भगवान के आशीर्वाद से जब होना होगा तब होगा।”

अब भगवान की कृपा से प्रियंका को मां बनने का सुख मिल गया है। कुछ लोग उनसे सरोगेसी से मां बनने पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हमे ये नहीं भूलना चाहिए कि प्रियंका 39 साल की हैं। इस उम्र में मां बनना वैसे भी बड़ा मुश्किल होता है। फिर वह कैसे मां बनती हैं ये उनका निजी फैसला भी है।

वैसे आपको क्या लगता है प्रियंका एक अच्छी मां बन पाएगी?

Back to top button