बॉलीवुड

जब शादी के बाद EX-BF विवेक ओबरॉय से मिली ऐश्वर्या, हो गई थी ऐसी हालत, कैमरे में कैद हुआ सबकुछ

बॉलीवुड के अफेयर्स और ब्रेकअप आए दिन चर्चा में रहते हैं। इनमें मिस वर्ल्ड रह चुकी फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की लव लाइफ सबसे अधिक चर्चा में रहीं। ऐश्वर्या और सलमान खान का ब्रेकअप आज तक लोगों का फेवरेट टॉपिक है। लेकिन सलमान का साथ छोड़ने के बाद टूटे दिल की ऐश्वर्या को अभिनेता विवेक ओबरॉय ने रोने को कंधा दिया था।

ऐश्वर्या को बहुत पसंद करते थे विवेक

विवेक को ऐश्वर्या का साथ बहुत अच्छा लगता था। वे तो ऐश से शादी भी रचाना चाहते थे। उन्होंने 2005 में एक इंटरव्यू में ऐश के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। विवेक ने कहा था कि “मैं बहुत लक्की हूं जो ऐश जैसी सुंदर लड़की मेरे जीवन में आई। वह एक बहुत अच्छी इंसान हैं।”

ब्रेकअप हुआ तो अभिषेक की बीवी बन गई ऐश्वर्या

हालांकि हैरत की बात ये रही कि ऐश्वर्या ने कभी भी विवेक को लेकर अपने प्यार का सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया। विवेक और ऐश कई दिनों तक साथ में रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी रचा ली थी।

सालों बाद हुआ विवेक से आमना-सामना

शादी के बाद ऐश बच्चन परिवार की बहू बनकर एक सुखद जीवन बीता रही थी। फिर वह दिन आया जब उनका एक बार फिर अपने पूर्व-प्रेमी विवेक ओबरॉय से आमना-सामना हो गया। विवेक को सामने देखते ही ऐश का रिएक्शन देखने लायक था। विवेक की मौजूदगी ने उन पर गहरा प्रभाव डाला था।

विवेक को देख गायब हो गई थी चेहरे की हंसी

 

aishwarya rai and vivek oberoi

दरअसल ये बात साल 2012 की है। तब एक अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां आई हुई थी। इसमें विवेक ओबरॉय और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय भी शामिल थी। ऐश अवॉर्ड फंक्शन की फ्रंट लाइन में अपने पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन संग बैठी थी। इस दौरान वे बहुत खुश थी और बार-बार स्माइल कर रही थी।

नर्वस होकर इधर-उधर देख रही थी

तभी स्टेज पर विवेक ओबरॉय को बुलाया गया। विवेक जैसी ही स्टेज पर आए ऐश्वर्या की मुस्कान गायब हो गई। वह स्टेज पर देखने की बजाय अगल-बगल में बैठे लोगों से बातचीत करने का नाटक करने लगी। कभी वे अपने ससुर अमिताभ से बतियाती तो कभी फेशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से बातें करने का नाटक करती।

सभी कैमरे ऐश्वर्या पर थे

दरअसल इसमें ऐश की भी कोई गलती नहीं थी। विवेक के स्टेज पर आते ही वहां मौजूद हर कैमरा ऐश्वर्या पर पॉइंट हो गया था। हर कोई उनका रिएक्शन कैप्चर करना चाहता था। ऐसे में वह असहज महसूस करने लगी और नर्वस होकर इधर उधर देखने लगी। फिर जब विवेक स्टेज से उतरे तब ऐश ने गहरी सांस ली।

पति और बच्चों के साथ है खुश

वर्तमान में ऐश्वर्या एक बेटी आराध्या बच्चन की मां हैं। वह पति अभिषेक संग बहुत खुश है। बच्चन परिवार में हर कोई उन्हें पसंद करता है।

Back to top button