दिलचस्प

ये है दुनिया की सबसे सुंदर महिला क्रिकेटर, तस्वीरें देख पलके नहीं झपकेंगी

क्रिकेट दुनियाभर के फेमस खेलों में से एक है। भारत में तो इसे लेकर अलग ही लेवल की दीवानगी देखने को मिलती है। जब भी क्रिकेट की बात होती है तो हमारे दिमाग में पुरुष खिलाड़ी ही आते हैं। लेकिन महिलाओं की भी क्रिकेट टीम होती है। ये भी पुरुषों की तरह बहुत अच्छा क्रिकेट खेलती हैं। ऐसे में आज हम आपको क्रिकेट की दुनिया की सबसे क्यूट महिला खिलाड़ी से मिलाने जा रहे हैं।

बेहद क्यूट है ये फिमेल क्रिकेटर

इनसे मिलिए, ये हैं चार्ली डीन (Charlie Dean)। इंग्लैंड की इस महिला खिलाड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। चार्ली डीन का पूरा नाम शार्लेट एलन डीन (Charlotte Ellen Dean) है। 22 दिसंबर 2000 को स्टैफर्डशायर (Staffordshire) काउंटी के शहर बर्टन अपॉन ट्रेंट (Burton upon Trent) में पैदा हुई चार्ली 22 साल की हैं।

फैंस है चार्ली के दीवाने

चार्ली डीन अपने खेल के अलावा अपने क्यूट लुक को लेकर भी दुनियाभर में फेमस हैं। जिस तरह से लड़कियां हैंडसम पुरुष क्रिकेटरों की दीवानी होती है, ठीक वैसे ही लड़के इस महिला खिलाड़ी के लिए पागल हैं।

पिता से मिला खिलाड़ी बनने गुण

चार्ली डीन (Charlie Dean) को क्रिकेट का ये गुण पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता स्टीवन स्टैफर्डशायर (Staffordshire) और वॉर्विकशायर (Warwickshire) की ओर से ‘जेंटलमैन गेम’ खेल चुके हैं।

कम उम्र में हासिल की कई उपलब्धियां

चार्ली डीन (Charlie Dean) ने छोटी सी उम्र में ही बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर लिए थे। मसलन साल 2017 में पोर्ट्समाउथ ग्रामर स्कूल (Portsmouth Grammar School) की ओर से उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। इसमें उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे।

खून में है कप्तानी का हुनर

इसके एक साल बाद ही चार्ली को रॉयल लंदन काउंटी कप (Royal London County Cup) में हैम्पशायर (Hampshire) की अंडर-15 टीम की कप्तानी करने का अवसर मिला। इसमें भी उन्होंने शानदार जीत हासिल की थी।

कब शुरू हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट का सफर?

16 सितंबर 2021 को चार्ली डीन ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ वनडे के रूप में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का शुभारंभ किया था।

कर रही देश का नाम रोशन

ईसीबी (ECB) के मुताबिक चार्ली डीन 2000 के दशक में पैदा हुई इंग्लैंड की पहली इंटरनेशल क्रिकेटर हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस मुकाम पर अभी तक कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं पहुँच पाया है।

सुंदरता देख पिघल जाते हैं फैंस

चार्ली डीन (Charlie Dean) की गिनती विश्व की सबसे सुंदर और क्यूट फीमेल क्रिकेटर्स में होती है। कुछ समय पहले वह सुर्खियों में तब आई थी जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वूमेन एशेज टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में सिलेक्ट किया गया था।

वैसे आपको ये क्यूट महिला क्रिकेटर कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button