दिलचस्प

शादी में नोट लूटने लगा दूल्हा, दुल्हन ने भी दिया साथ, लोग बोले- भाई एक नंबरी तो भाभी दस नंबरी

शादी का सीजन इन दिनों फिर से शुरू हो गया है। हर जगह बैंड बाजे और शहननियों की गूंज सुनाई दे रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई विडियोज भी वायरल हो रहे हैं। खासकर दूल्हा-दुल्हन की मस्ती लोगों को बड़ी पसंद आती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी जोड़ी से मिलाने जा रहे हैं जिनकी हरकतें देख आप भी कहेंगे ‘ये दोनों एक दूजे को ही बने हैं।’

शादी में दूल्हा-दुल्हन के ऊपर पैसे लुटाना बड़ी ही आम बात है। लोग खुशी में इस नई नवेली जोड़ी पर पैसों की बारिश करते हैं। आमतौर पर इन उड़ाए गए पैसों को बच्चे, बैंड वाले या आसपास मौजदू लोग उठा लेते हैं। लेकिन क्या आप ने खुद दूल्हा-दुल्हन को इन पैसों को लूटते देखा है?

शादी में दूल्हा-दुल्हन ने लूट पैसे

वह जमाना गया जब शादी में दूल्हा-दुल्हन शर्माकर एक जगह बैठे रहते थे। अब ये खुद की शादी में डांस भी करते हैं, रोमांस भी करते हैं और फुल मस्ती के मुड़ में रहते हैं। अब सोशल मीडिया पर लुटेरे दूल्हा-दुल्हन के नाम से फेमस इस जोड़ी को ही ले लीजिए। इस जोड़ी ने अपनी शादी में जो किया वह देख हर कोई दंग रह गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं। मेहमान उनसे मिलने आ रहे हैं। पहले किसी रिश्तेदार ने उन पर पैसे उड़ाए थे। जो अब स्टेज पर नीचे पड़े हुए हैं। ऐसे में दूल्हा बड़ी चालाकी से स्टेज पर गिरे हुए पैसों को उठा लेता है। वहीं दुल्हन अपने लूट हुए पैसों को भी दूल्हे को दे देती है। ऐसा करते हुए दोनों मंद-मंद मुस्कुराते भी हैं।

लोग बोले- ऐसा कौन करता है भाई?

दूल्हा-दुल्हन का यह लुटेरापन देख लोग हंस-हंस के लॉटपोट हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना”। वहीं दूसरे ने कहा “लुटेरा दूल्हे की लुटेरी दुल्हन”। फिर एक बंदे ने कहा “भाई एक नंबरी तो भाभी दस नंबरी”। एक कमेंट आता है “अपनी शादी में ऐसा कौन करता है भाई?”

एक शख्स लिखता है “मेरा भी अपनी शादी में ऐसा कुछ करने का मन हुआ था। लेकिन शर्म के मारे नहीं कर पाया। अब पछताता हूं कि काश कर लेता। आप ने सही किया। शादी का थोड़ा खर्च तो ऐसी जुगाड़ से ही निकल जाए।” बस इसी तरह और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की इस हरकत को बड़ा पसंद किया जा रहा है। यदि आपको भी इनका अंदाज पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों संग शेयर करना न भूले। वैसे क्या आपने कभी किसी की शादी में ऐसे पैसे लूटे हैं?

Back to top button