दिलचस्प

Video: वरमाला के दौरान 180 डिग्री पीछे मुड़ गई दुल्हन, देखकर लोग बोले- दीदी योगा टीचर हो क्या

शादी का सीजन फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में शादियों से जुड़े वीडियोज की सोशल मीडिया पर बाढ़ सी आ गई है। खासकर दुल्हन से जुड़े वीडियोज सबसे अधिक वायरल होते हैं। हर शादी में मेहमानों की नजर दुल्हन पर ही होती है। उसने कैसी ड्रेस पहनी है, वह कितनी सुंदर है, कैसा मेकअप किया है और कैसे सबके सामने पेश आती है, ये सभी चीजें लोग नोटिस करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां दुल्हन की हरकत देख सारे मेहमान हक्के-बक्के रह गए।

वरमाला में दिखा दुल्हन का अनोखा अंदाज

किसी भी शादी में वरमाला का कार्यक्रम सबसे दिलचस्प होता है। आमतौर पर इसे स्टेज पर सभी मेहमानों के सामने किया जाता है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन और उनके रिश्तेदार बहुत मस्ती भी करते हैं। दूल्हा-दुल्हन इसी कोशिश में रहते हैं कि सामने वाला आसानी से उनके गले में वरमाला न पहना सके। इसके लिए कई बार मेहमान दूल्हा-दुल्हन को अपनी गोद में भी ऊपर उठा लेते हैं।

bride bend

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चतुर और अनोखी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसे दूल्हे को वरमाला के दौरान टूँगाने के लिए साथियों की गोद में बैठ ऊपर जाने की जरूरत नहीं पड़ी। जबकि वह तो पीछे की तरफ पूरी तरह झुक गई। दुल्हन पीछे की ओर इतनी ज्यादा बेंड हुई कि उसे देख सारे मेहमान हैरान रह गए। यहां तक कि सामने खड़ा दूल्हा भी दुल्हन को हैरानी भरी नजरों से देख मुस्कुराता रहा।

लोग बोले- दुल्हन योगा टीचर है क्या?

bride bend

दुल्हन के कमर की ये लचक देख सोशल मीडिया पर लोग भी हैरान रह गए। उन्हें भी दुल्हन का यह स्टाइल बड़ा पसंद आया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह के कमेंट्स आने लगे। मसलन एक यूजर ने लिखा “दीदी जरूर योगा टीचर हैं।” वहीं दूसरे ने कहा “लाइफ में पहली बार मैट्रिक्स वाली दुल्हन देखी।” फिर एक का कमेंट आया “ये दुल्हन को अक्षय कुमार की बहन लगती है।” फिर एक ने कहा “दुल्हन का स्टाइल देख साउथ की फिल्में याद आ गई।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parul Garg (@parulgargmakeup)


आप लोगों को दुल्हन का यह अवतार कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। वैसे आप ये स्टंट बिना गाइडलाइन के ट्राय मत करना, कहीं कमर में मोच न आ जाए।

Back to top button