विशेष

देवर की शादी में नेग के लिए अड़ गई थीं डिंपल यादव, जानिए शिवपाल के बेटे से क्या मिला गिफ्ट

मुलायम परिवार में हुई एक शादी के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक रस्म के दौरान नेग के लिए अड़ गईं थीं। जब तक ढंग का नेग उन्हें नहीं मिला तब तक वो नहीं मानी। अखिलेश यादव ने भी उनको उस समय समझाने की कोशिश की लेकिन वो टस से मस नहीं हुईं। तब उनके देवर जिनकी शादी हो रही थी, उन्होंने जब एक बड़ा गिफ्ट दिया तब जाकर वो मानी। आगे आपको शादी की उस रस्म को दौरान हुआ पूरा वाकया बताते हैं-

ये शादी मुलायम सिंह यादव के के भाई शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव की थी। शिवपाल यादव के दो बच्चे हैं- बेटी का नाम अनुभा तो बेटे आदित्य हैं। डिंपल यादव के नेग पर अड़ने का ये वाकया आदित्य यादव की शादी के दौरान का है।

आदित्य और राजलक्ष्मी की शादी मार्च 2016 में हुई थी। सैफई में हुई इस शाही शादी में देश की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची थीं। रितिक रौशन से लेकर श्रीदेवी तक ने शिरकत की थी।

कई बड़े राजनेता भी अखिलेश यादव के भाई आदित्य को नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने देवर आदित्य को घोड़ी पर चढ़ने से पहले शगुन का काला टीका लगाया था। रिवाज के मुताबिक इस रस्म के लिए डिंपल नेग की हकदार थीं। डिंपल अपने देवर से कोई बड़ा नेग लेने के लिए अड़ गई थीं। आदित्य उनको नेग में कुछ पैसे दे रहे थे लेकिन डिंपल और ज्यादा की उम्मीद कर रही थीं।

अखिलेश यादव ने भी अपने भाई की तरफ होते हुए डिंपल को मनाने की कोशिश की थी लेकिन वह इतनी आसानी से मानने वाली नहीं थीं।

शिवपाल यादव के बेटे की पूरी शादी को स्थानीय मीडिया ने कवर किया था। स्थानीय मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक भाभी के दुलार भरे जिद के आगे आदित्य को झुकना ही पड़ा था। और आदित्य ने टीका लगाने के नेग में भाभी डिंपल को एक कार गिफ्ट की। कार की चाबी लेने के बाद ही डिंपल ने उन्हें घोड़ी पर चढ़ने दिया था।

आपको बता दें कि आदित्य अपने भाई अखिलेश यादव और भाभी डिंपल के काफी करीब हैं।आदित्य की शादी में डिंपल यादव जमकर नाची भी थीं। परिवार के साथ डांस करतीं डिंपल यादव का वीडियो खूब वायरल हुआ था।

Back to top button