समाचार

4 करोड़ की रिंग लेकर GF को प्रपोज करने पहुंचा बॉयफ्रेंड, लड़की दूसरे संग मना रही थी रंगरलियां

प्यार जितना खूबसूरत होता है, उतना ही खतरनाक और दुखभरा भी हो सकता है। प्यार सिर्फ तब तक ही अच्छा लगता है जब दोनों पार्टनर एक दूसरे के प्रति वफादार हो। यदि किसी एक ने भी प्यार में धोखा दे दिया तो दिल के सैकड़ों टुकड़े हो जाते हैं। फिर इस टूटे दिल को समेटना और लाइफ में आगे बढ़ना बेहद मुश्किल हो जाता है।

आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जहां प्यार में पागल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के लिए 4 करोड़ रुपए की रिंग खरीद ली, लेकिन फिर उसे गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक घिनौना सच पता चला। उसकी सच्चाई जान प्रेमी के पैरों तले जमीन खिसक गई। तो चलिए इस प्यार और धोखे की प्रेम कहानी को विस्तार से जानते हैं।

गर्लफ्रेंड के लिए खरीदी 4 करोड़ की अंगूठी

यह प्रेम कहानी ब्रिटेन में रहने वाले 25 वर्षीय मोस मेफेयर (Mohs Mayfair) की है। मोस 6 महीने पहले एक युवती के संपर्क में आया था। उसे इस युवती से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। फिर दोनों एक साथ रिलेशनशिप में रहने लगे। इनके रिश्ते को 6 महीने से अधिक का समय हो गया था। ऐसे में बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करने का प्लान बनाया।

प्रेमी मोस अपनी प्रेमिका को बड़ा सप्राइज़ देना चाहता था। वह उसके प्यार में पूरी तरह पागल था। उसके लिए कुछ भी करने को रेडी था। ऐसे में उसने प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए खास 4 करोड़ की हीरे की अंगूठी बनवाई। उसने सोचा कि जब वह अपनी प्रेमिका को इतनी महंगी और सुंदर अंगूठी देगा तो वह शादी के लिए ना नहीं कर पाएगी।

प्रेमिका पीठ पीछे दे रही थी धोखा

प्रेमी मोस 4 करोड़ की अंगूठी लेकर प्रेमिका को प्रपोज करने ही वाला था कि उसे एक घिनौना सच पता चला। उसने पाया कि उसकी प्रेमिका उसे पीठ पीछे धोखा दे रही है। उसका किसी और शख्स के साथ भी चक्कर चल रहा है। यह जान मोस हैरान रह गया। उसे यकीन नहीं हुआ कि प्रेमिका उसे इतना बड़ा धोखा भी दे सकती है। उस प्रेमिका की इस हरकत से बहुत निराश हुआ।

मोस अपनी प्रेमिका को स्पेशल फिल कराने के लिए उस पर हर महीने मोटी रकम खर्च करता था। वह उसे महंगे-महंगे गिफ्ट भी देता था। महंगी जगहों पर घुमाता और खिलाता था। लेकिन अब उसे पता चला कि प्रेमिका तो बस उसका इस्तेमाल पैसों के लिए कर रही थी। उसे मोस से सच्चा प्यार नहीं था। वह शायद उसके पैसों के पीछे पड़ी थी। इस कड़वी सच्चाई को हजम करने में मोस को काफी समय लगा। लेकिन फिर उसने दिल पर पत्थर रख प्रेमिका से ब्रेकअप कर लिया।

Back to top button