समाचार

शादी से पहले दुल्हन को प्रेग्नेंट कर भागा दूल्हा, लड़की ने ‘चाकू’ से रचा ली शादी

शादी किसी भी लड़की की जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। लेकिन कई बार दूल्हा शादी के ठीक पहले इस पवित्र बंधन में बंधने से इनकार कर देता है। इस स्थिति में या तो दुल्हन की शादी टूट जाती है या फिर कोई दूसरा शख्स उससे शादी कर लेता है। आप ने ऐसी भी कई खबरें सुनी होगी जहां लड़की की शादी कुत्ते या पेड़ से करवा दी जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा अनोखा मामला बताने जा रहे हैं जहां एक प्रेग्नेंट लड़की ने बॉयफ्रेंड के धोखा देने पर चाकू से शादी कर ली।

बॉयफ्रेंड की बजाय चाकू से की शादी

यह अनोखा मामला इंडोनेशिया के बाली का है। यहां Blahbatuh जिले की Gianyar Regency में रहने वाली 22 वर्षीय Ni Putu Melina नाम की लड़की ने 12 जनवरी को धार्मिक कटार(एक तरह का चाकू) से शादी रचाई। उसने ये फैसला तब लिया जब उसके प्रेमी ने शादी से ठीक दो दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया।

शादी से पहले हो गई थी प्रेग्नेंट

marriage

मेलिना शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड संग रिलेशनशिप में थी। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। एक दिन मेलिना ने अपने बॉयफ्रेंड को घरवालों से मिलवाया। फिर सबकी सहमति से उन्होंने शादी की तारीख निकाल दी। शादी के पहले प्रेमी ने मेलिना से शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी। मेलिना ने सोचा कि अब तो शादी होने ही वाली है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन उसकी यही दरियादिली उस पर भारी पड़ गई। शादी के पहले वह प्रेग्नेंट हो गई।

गर्भवती प्रेमिका को छोड़कर भागा प्रेमी

प्रेमी को जैसे ही पता चला कि उसकी प्रेमिका पेट से है तो वह शादी से दो दिन पहले उसे छोड़ भाग गया। हालांकि मेलिना के घरवालों ने उसे शादी जारी रखने की सलाह दी। उन्होंने बेटी की शादी अपने धार्मिक कटार से करवा दी। दरअसल यहां की स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यदि दूल्हा किसी कारण वश शादी में न आए या उसकी रास्ते में मौत हो जाए तो दुल्हन की शादी धार्मिक कटार से करवा सकते हैं।

यह धार्मिक कटार आमतौर पर दूल्हा शादी के दौरान अपने साथ रखता है। इसे मर्दानगी की निशानी भी माना जाता है। दुल्हन ने सांकेतिक तौर पर प्रेमी की इस कटार से इसलिए शादी कर ली ताकि उसे और उसके पेट में पल रहे बच्चे को पिता का नाम मिल सके। साथ ही घर की इज्जत भी बच जाए। हालांकि यहां के लोकल अधिकारियों ने इस शादी को लीगल नहीं कहा है। मतलब दुल्हन अभी भी कुंवारी है और उसके बच्चे को पिता का नाम नहीं मिलेगा। वह सिंगल मां का बच्चा ही कहलाएगा।

फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि इस शादी के बाद भी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में है या नहीं। वैसे इस अनोखी शादी को लेकर आपकी क्या राय है?

Back to top button