राजनीति

अपर्णा से लेकर प्रियंका तक जाति-धर्म की दीवार तोड़ इन महिला नेताओं ने की है लव मैरिज

आज़कल भारतीय राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है। जो अपने आपमें एक शुभ संकेत है, क्योंकि लोकतंत्र परिपक्व तभी बन सकता है। जब उसमें सभी वर्ग का समान प्रतिनिधित्व हो। वहीं मालूम हो कि भारतीय समाज में एक वक्त तक महिला अपने जीवन से जुड़े निर्णय करने में भी अपने परिजनों पर निर्भर रहती थी, लेकिन अब वो निर्णायक की भूमिका में आ रही है। जी हाँ तभी तो ये महिलाएं न सिर्फ़ राजनीति में अपना कदम जमा पाती है, बल्कि जाति-धर्म के बंधनों को भी दरकिनार करके अपने प्यार को आगे बढ़ाती है और शादी करती हैं।

नहीं एक समय तक सिर्फ़ पुरुष ही ऐसा निर्णय कर पाते थे, लेकीज अब ऐसी कई महिलाएं उदाहरणस्वरूप हैं और जिनमें मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव से लेकर कांग्रेस नेत्री पंखुड़ी पाठक और उर्मिला मातोंडकर तक कई महिलाएं शामिल हैं। गौरतलब हो कि इन महिलाओं ने न सिर्फ़ बने-बनाएं रिवाजों को दरकिनार किया, बल्कि अपने फ़ैसले भी स्वतः लिए। आइए ऐसे में देखें कौन कौन इस लिस्ट में शामिल है, जिसने जाति और धर्म को दरकिनार करते हुए रचाई शादी…

aparna yadav

बता दें कि इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का आता है। अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव से लव मैरिज की थी। मालूम हो कि शादी से पहले अपर्णा बिष्ट फैमिली से बिलांग करती थीं, लेकिन उन्होंने जातीय बंधन को तोड़ते हुए यादव फ़ैमिली में शादी की। वहीं बता दें कि अपर्णा यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल टाइम में उन्हें ये पता भी नहीं था कि प्रतीक मुलायम सिंह की फैमिली से हैं। वहीं साल 2011 में दोनों ने सगाई की और फिर 2012 में शादी रचाई थी और इस शादी में अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे।

बता दें कि अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर 1975 में हुआ था और उन्होंने मात्र 19 साल की उम्र से ही राजनीति में कदम रखा था। वहीं जातीय बंधन से इतर हटते हुए अलका लांबा ने लोकेश कपूर से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी 2003 में टूट गई थी।

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी 1972 को देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में से एक गांधी परिवार में हुआ था। जी हां प्रियंका गांधी को राजनीति अपनी दादी इंदिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी से विरासत में मिली है। वहीं मालूम हो कि प्रियंका गांधी 13 साल की उम्र में राबर्ट वाड्रा से मिली थीं और रॉबर्ट वाड्रा को प्रियंका गांधी की सादगी बेहद पसंद आई थी।

जिसके बाद धीरे धीरे दोनों में बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और जल्द ही प्रियंका और राबर्ट में अच्छी दोस्ती हो गई। जिसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से प्रेम विवाह कर लिया।

पूनम महाजन मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से संसद सदस्य और भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। बता दें कि उन्हें दिसंबर 2016 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा BJYM के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वहीं पूमन महाजन ने आनंद राव वाजेंदला से शादी की है।

बता दें कि उर्मिला (Urmila Matondkar) ने एक प्राइवेट सेरेमनी में मोहसिन के साथ 2016 में अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी। इतना ही नहीं मालूम हो कि दोनों की उम्र में करीब 9 साल का फासला है और मोहसिन खुद भी एक एक्टर और मॉडल के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं यह शादी जातीय बंधन को तोड़ते हुए संपन्न हुई थी।

These women leaders have done love marriage

वहीं बता दें कि कांग्रेस की ही एक और नेता पंखुड़ी पाठक ने भी जाति से अलग हटकर सपा के पूर्व नेता अनिल यादव से शादी की है।

These women leaders have done love marriage

इसके अलावा आख़िर में बता दें कि इस लिस्ट में एक नाम और शामिल है और वो ईशा कोप्पिकर का नाम है। ईशा ने भी होटल व्यवसायी टिम्मी नारंग से लव मैरिज की है।

These women leaders have done love marriage

Back to top button