अध्यात्मदिलचस्प

लड़की और उसकी ससुराल का किस्मत कनेक्शन: इन नामों वाली लड़कियां चमका सकती हैं ससुराल का भाग्य

भारत में शादी-विवाह बहुत ही सोच-विचार कर किया जाता है। हमारे यहां विवाह के पूर्व ज्योतिषीय सलाह लेने की परंपरा रही है। ज्योतिष के अनुसार नाम के पहले अक्षर का काफी महत्व होता है। इसी वजह से कई लोग वर्षों बाद भी अपना नाम बदल लेते हैं। हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भाग्य की धनी मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि शादी के बाद जब ससुराल में इनके शुभ कदम पड़ते हैं तो वहां धन-दौलत और सुख समृद्धि आ जाती है। आज हम चार अक्षरों के नाम वाली लड़कियों की बात करेंगे।

D अक्षर से आरम्भ होने वाले नाम

जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर D से होता है उन पर मां लक्ष्मी की खास कृपा रहती है। ये दिल की साफ होती हैं। ये जिस काम में हाथ डालती हैं वहां सफलता पाती हैं। इन्हें जीवन में अधिक संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ता। ये अपने पति से बेहद प्यार करती हैं। अपने घर परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं वहां खुशहाली आ जाती है।

L अक्षर से आरम्भ होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ और बुद्धिमान मानी जाती हैं। इनका दिल बड़ा होता है। ये किसी को दुखी नहीं देख सकती। ये सभी की भावनाओं का पूरा ख्याल रखती हैं। ये अपने आस-पास खुशी का माहौल बनाए रखती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। अपने पति और ससुराल पक्ष के लिए ये बहुत भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

M अक्षर से आरम्भ होने वाले नाम

जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर M होता है वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनका मन साफ होता है, दिल में जो आता है ये कह देती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये मेहनती होती हैं और मेहनत करके लाइफ में जो चाहे हासिल कर सकती हैं। ये एक अच्छी लव पार्टनर साबित होती हैं। ये अपने पति का भाग्य चमकाने वाली मानी जाती हैं।

P अक्षर से आरम्भ होने वाले नाम

जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है वो भी काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों से काफी प्यार करती हैं। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। जिस व्यक्ति से ये शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। NEWSTREND इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Back to top button