राशिफल

Rashifal 20 January: आज इन 5 राशि वालों को जॉब और बिजनेस में मिल सकती है उपलब्धि, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 20 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 January 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोशिश करें कि किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित बातों में वर्चस्व बनाए रखने के लिए आपको अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। योजनाओं के साथ जुड़ने का मौका प्राप्त होगा। किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। लोगों द्वारा आपके काम में बाधा डालने की कोशिश की जा सकती है। उच्च अधिकारी या उच्च राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको किसी पारिवारिक काम की वजह से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। व्यवसाय में कोई मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा। प्राइवेट नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से मन को शांति मिलेगी। संतान के दायित्व की पूूर्ति होगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना काम अच्छे से करना चाहिए। दिनभर आप बिजी रहेंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। अपनी सेहत की तरफ ध्यान दें। मानसिक तनाव की वजह से भी आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है और उनसे आपको सहयोग मिल जाएगा। पिता या धर्म गुरु का सहयेाग मिलेगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप में से कुछ अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। जमीन-जायदाद संबंधी मामले में बड़ी डील होने की संभावना है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में भी लाभ होगा। नौकरी कर रहे लोगों को कमीशन संबंधी कामों में थोड़ी सावधानी रखना होगा। जमीन और मकान पर से आपको लाभ हो सकता है। गाय को केला खिलाएं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपकी वाणी की मिठास से आप इच्छित काम निकाल सकेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में आपका मन नहीं लग पायेगा। कुछ दोस्तों के साथ अनबन की स्थिति भी पैदा हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते है। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे करने पड़ सकते हैं। परिवार के हर व्यक्ति को खुश करने की आपकी इच्छा आपकी मानसिक तकलीफ का कारण हो रही है, इसलिए अपनी जितनी क्षमता है, उतनी क्षमता की जिम्मेदारी लें। आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके परिवार में भी प्रसन्नता बनी रहेगी। घर में माता के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। समय के साथ आपको अपने जीवन में नया परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। किसी भी कार्य में अपने बजट से ज्यादा खर्च ना करें। भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप लोगों के साथ मिल कर धन कमाने के अच्छे मौके तैयार कर सकते हैं। सेहत के लिहाज से समय थोड़ा ठीक रहेगा। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। मित्रों या परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। आपको अपनी मेहनत का दुगना लाभ मिलेगा। आज आपको किसी दोस्त से जुड़ी महत्वपूर्ण बात पता चलेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप कोई महत्त्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन होने से आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है। युवा वर्ग को अपनों से बड़ों के लिए आदर सूचक शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखते समय सोच समझ कर बोलना होगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में सहायता करेगा। आप अपने प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि करेंगे। नए शादी-शुदा लोगों के जीवन में मधुरता आयेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज मित्र के साथ कहीं घुमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। जीवनसाथी से सोच-समझकर मजाक करें। अपने चारों तरफ के वातावरण पर नज़र रखें। खासतौर पर उन लोगों से सतर्क रहें जो आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। कठिनाइयां समाप्त होंगी और रुके हुए कार्य गतिशील होंगे। आज किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात होगी। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आपको शाम के समय किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपका पारिवारिक जीवन आज शुभ रहने वाला है। मित्रो के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार की गुप्त बातों को लेकर सावधान रहना होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से इसे शेयर करना आपके लिए ही परेशानी खड़ी कर सकता है। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर का समय आनंदपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आज बिना प्लानिंग कोई जरूरी काम की शुरुआत करना नुकसानदेह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

वित्तीय मामलों में आपके लिए व्यवस्थित काम करना फायदेमंद और लाभकारी होगा। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की वहां भी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा तथा इन्वेस्ट किए गए धन से आपको अचानक फायदा हो सकता है। बदलते मौसम का लुफ्त उठायेगें। ऑफिशियल कार्यों को अधिक समय देना होगा, गलती की गुंजाइश भी न छोड़ें।

आपने Rashifal 20 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 January 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button