बॉलीवुड

अच्छी-खासी चल रही थी इन सितारों की शादीशुदा जिंदगी, लेकिन एकाएक तलाक़ लेकर सबको चौंकाया…

शादी- ब्याह भले ही एक सामान्य समाज के लिए एक सभ्य सूचक शब्द है। लेकिन बॉलीवुड में इन शब्दों की विशेष अहमियत नहीं। यहां रिश्ते बनते- बिगड़ते देर नहीं लगती। इतना ही नहीं सामान्य जीवन में शादी हो जाने के बाद उसे भले ही जन्मों-जन्म तक का रिश्ता माना जाता है, लेकिन फ़िल्मी दुनिया में यह रिश्ता कब खत्म हो जाए और ये सेलेब्स कब अपनी अंतरात्मा की सुनने लग जाएं कहा नहीं जा सकता।

Couples Who Got Seprated After Long Relationship

बता दें कि बॉलीवुड की दुनिया में कुछ बातें ही चर्चा का केंद्र बनती हैं। जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा शादियों और रिलेशनशिप की ही होती है। वहीं आज हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताने जा रहें जो एक समय तक रिलेशनशिप में रहें और फिर शादी कर ली, लेकिन उनकी शादी टूटते समय नहीं लगा।

Couples Who Got Seprated After Long Relationship

Couples Who Got Seprated After Long Relationship

बता दें कि रिलेशनशिप के बाद शादी और फिर एकाएक विवाह का यह बंधन टूट जाने के ताजे उदाहरण में धनुष और ऐश्वर्या का नाम शामिल है। बता दें कि दोनों की शादी 18 साल पहले 2004 में हुई थी और दोनो के दो बच्चे भी हैं, लेकिन एकाएक बीते दिनों दोनों ने अलग होने का ऐलान करके सभी को चकित कर दिया है।

Couples Who Got Seprated After Long Relationship

वहीं इस फेहरिस्त में आमिर खान और किरण राव को कौन भूल सकता है। मालूम हो कि बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव की शादी की खबर से फैंस जितने खुश हुए थे।

उससे ज्यादा कहीं मायूसी फैंस को उस दिन मिली जब इन दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। बता दें कि दोनों ने 15 साल तक शादी के रिश्ते में रहने के बाद अलग होने का ऐलान किया था।

hrithik roshan and sussanne khan

 

इस लिस्ट में ऋतिक रोशन और सुजैन खान भी शामिल है। बता दें कि इन दोनों ने लव मैरिज की थी और इनके दो बच्चे भी हैं। मालूम हो कि इन्होंने शादी के 14 साल बाद अचानक तलाक लेकर सभी को चकित कर दिया था।

malaika arora and arbaaz khan

वहीं बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने भी लव मैरिज की थी। लेकिन इन दोनों की शादी भी एक समय के बाद टूट गई और इनके अलग होने से फैंस काफ़ी निराश हुए थे।

Couples Who Got Seprated After Long Relationship

इसके अलावा फरहान अख्तर और अधुना भबानी का नाम भी इसमें शामिल है और इन्होंने साल 2017 में अलग होने का ऐलान किया था। इन दोनों की शादी 16 साल चली थी। जिसके बाद इन दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और अब फरहान शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Couples Who Got Seprated After Long Relationship

वहीं आखिर में बता दें कि अनुराग कश्यप और कल्कि की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है और फिर एक समय बाद इन दोनों ने भी अलग होने का फैसला कर लिया था।

Back to top button