समाचार

इजरायल से मिला भारत को एक ऐसा हथियार जिसने उड़ा दी पाकिस्तान और चीन की नींद, जाने कैसे!

नई दिल्ली: भारत के ऊपर बहुत पहले से पाकिस्तान और चीन की बुरी नजर है। एक तरफ से पाकिस्तान भारत की नाक में दम किये हुए है तो दूसरी तरफ से चीन। दोनों देश बहुत ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही मिलकर हमेशा भारत को नुकसान पहुँचाने की नाकाम कोशिश भी करते हैं। जहाँ कई बार भारत से हारा पाकिस्तान भारत को मिटाने के सपने देखता रहता है, वहीँ चीन 1962 की लड़ाई में भारत की हार का उदाहरण देता है। india get falcon from israel

भारत की मुश्किल घड़ी में साथ खड़े होने के लिए हैं कई देश:

शायद दोनों ही देश भूल गए हैं कि भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत के पास बहुत मित्र देश हैं। जिनकी मदद से भारत आज काफी आगे निकल चुका है। पीएम मोदी ने इस कदम में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उनकी लगातार विदेश यात्राओं का ही नतीजा है कि आज भारत के साथ मुश्किल घड़ी में खड़े होने वाले कई मित्र देश हैं। अभी हाल ही में पीएम मोदी इजरायल की यात्रा पर गए थे। इजरायल भारत का अच्छा दोस्त बन गया है।

अवाक्स पहले ही दे देगा हमले की सूचना:

उसनें भारत को कई तोहफे भी दिए हैं। अब अगर भारत के ऊपर पाकिस्तान किसी भी तरह से हमला करने की कोशिश करता है तो इजरायल में बना हुआ यह अवाक्स पहले ही इस हमले की सूचना भारत को दे देगा। जी हाँ अगर अब पाकिस्तान भारत पर जमीन, समुद्र या हवा के रास्ते हमला करने की कोशिश भी करता है तो भारतीय वायुसेना की पाकिस्तानी सीमा पर तैनात अवाक्स (अर्ली वार्निंग सिस्टम) पहले ही इसकी सुचना कमांड को दे देगा।

चीन ने फाल्कन पाने के लिए बहुत कोशिश की:

इसके साथ ही भारत दक्षिण एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके पास हवाई चेतावनी नियंत्रण वाला जहाज है। इस जहाज की मदद से भारतीय वायुसेना दुश्मन पर 400 वर्ग किमी तक नज़र रख सकेगी। भारत और इजरायल की दोस्ती की वजह से इजरायल ने भारत को फाल्कन रडार दिया है। चीन ने भी इस रडार को पाने की बहुत कोशिश की, इसके लिए चीन ने अमेरिका से सिफारिस भी करवाई। इसके बावजूद इजरायल ने नहीं दिया।

दुनिया के कुछ देशों के पास ही है यह रडार:

फाल्कन रडार की विशेषता यह है कि वह रक्षात्मक के साथ-साथ आक्रामक कलाओं से भी लैश है। इस रडार की मदद से दुश्मन देश के रडार में गड़बड़ी पैदा की जा सकती है। फाल्कन रडार को यह पहले ही पता चल जायेगा कि मिसाइल दुश्मन देश की है या मित्र देश की। यह दुनिया का सबसे आधुनिक और सबसे ज्यादा प्रभावशाली रडार है। यह रडार दुनिया के कुछ देशों के पास ही है। यक़ीनन इसके आ जाने से भारत की शक्ति कई गुना ज्यादा हो गयी है, क्योंकि भारत के दोनों दुश्मन देशों के पास यह रडार नहीं है।

Back to top button