समाचार

इश्क में पागल युवक ने GF की बीमार मां को दी किडनी, प्रेमिका ने धोखा देकर दूसरे से कर ली शादी

“बेवफा बेवफा, बेवफा निकली है तू, नी झूठा प्यार, झूठा प्यार, झूठा प्यार कितना है तू।” जब किसी को प्यार में धोखा मिलता है और उसका दिल टूटकर चकनाचूर हो जाता है, तो गम में इंसान ऐसे ही गाने गुनगुनाने लगता है। आप ने भी कई ऐसे किस्से पढ़ें, देखें या अनुभव किए होंगे जहां एक लड़की किसी लड़के को प्यार में धोखा दे देती है। जब उससे काम निकल जाता है तो किसी और को अपना प्रेमी या पति बना लेती है।

प्रेमिका की माँ को दी किडनी

बेवफाई से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस किस्से को पढ़ आपका दिल भी रो देगा। आपको युवक पर तरस आने लगेगा। होता ये है कि एक शख्स का एक लड़की पर दिल आता है। इसके बाद वह उसे अपनी जान से भी बढ़कर प्यार करने लगता है। उसका प्यार इतना गहरा होता है कि वह अपनी प्रेमिका की बीमार माँ को एक किडनी तक दान कर देता है। लेकिन फिर लड़की उसे ऐसा धोखा देती है कि वह बुरी तरह टूट जाता है।

गर्लफ्रेंड ने धोखा देकर रचाई दूसरे से शादी

दरअसल यह दुखद मामला कैलिफोर्निया का है। यहां ऊजिएल मार्टिनेज (Uziel Martinez) नाम का युवक का दिल एक लड़की पर आ गया था। वह उस लड़की को अपनी जान से भी ज्यादा चाहता था। उसकी हमेशा यही कोशिश रहती थी कि उसकी प्रेमिका खुश रहे। कुछ दिनों पहले उसकी गर्लफ्रेंड की माँ बीमार हो गई। उन्हें जिंदा रहने के लिए एक किडनी की सख्त जरूरत थी। ऐसे में बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका की खुशी की खातिर माँ को अपनी एक किडनी दान कर दी।

किडनी मिलने के बाद माँ की जान बच गई। वह धीरे धीरे रिकवर होने लगी। अब इस बात को बस एक महिना ही हुआ था कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को धोखा दे दिया। उसने पहले प्रेमी से ब्रेकअप किया। फिर मौका देख दूसरे शख्स से शादी भी रचा ली। अब निराश युवक दुखी होने के सिवाय कुछ नहीं कर सकता है।

स्टोरी सुन लोग हुए भावुक

शख्स ने अपनी ये कहानी टिकटॉक पर एक वीडियो के माध्यम से साझा की है। उसका दर्द सुन लोग भी भावुक हो गए। उन्हें युवक की हालत पर तरस आने लगा। किसी ने कहा कि “आप एक नेक दिल इंसान है, आपको उससे भी अच्छी प्रेमिका मिल जाएगी।” वहीं दूसरा बोला “आप उदास मत होइए। आप ने एक जिंदगी बचाई है। ये अच्छा काम है। आपको इस पर गर्व होना चाहिए।” फिर एक ने कहा “ये तो अच्छा हुआ कि आपको शादी के पहले लड़की की असलियत पता चल गई। ऐसी लड़की से शादी कर आपका जीवन बर्बाद हो जाता।”

Back to top button