समाचार

मंगेतर को छोड़ प्रेमिका से करता था गुटरगूं, बाप ने उतार दिया मौत के घाट, मां-बहन ने भी दिया साथ

महाराष्ट्र की सीमा स्थित बुरहानपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि वह सगाई होने के बाद भी अपनी प्रेमिका से फोन पर लंबी-लंबी चैटिंग किया करता था।

यहां हैरत की बात ये है कि ये हत्या लड़कीवालों की तरफ से किसी ने नहीं की, बल्कि लड़के के सगे माता-पिता और बहन ने मिलकर उसका मर्डर कर दिया। तो आखिर ऐसा क्या हुआ जो घरवालों ने अपने घर के सपूत को छोटी सी बात की इतनी बड़ी सजा दे दी? चलिए जानते हैं।

सगाई के बाद भी प्रेमिका से बात करता था बेटा

यह पूरी घटना बुरहानपुर जिले के निम्बोला थाना क्षेत्र के ग्राम धुलकोट की है। यहां भीमन सिंग अपनी बीवी जमुना बाई, बेटी कृष्णा और बेटा रामकृष्ण संग रहते हैं। भीमन सिंह पेशे से एक स्कूल टीचर हैं। वहीं उनका बेटा रामकृष्ण एक बेरोजगार युवक था।

वह कुछ भी कमाता नहीं था। हालांकि फिर भी भीमन ने जैसे तैसे अपने बेटे रामकृष्ण की शादी एक जगह तय कर दी थी। युवक की सगाई भी हो गई थी।

murder news

सगाई के बाद भी युवक रोज अपनी प्रेमिका से फोन पर घंटों चैटिंग किया करता था। ये बात उसके पिता और परिवार के बाकी लोगों को खटकती थी। उन्होंने बेटे को कई बार समझाने की कोशिश की। सलाह दी कि अब शादी होने वाली है कोई काम धंधा ढूंढ ले। लेकिन वह किसी कि नहीं सुनता था। हमेशा अपनी मर्जी ही चलाता था। अपनी जिम्मेदारियाँ ठीक से नहीं निभाता था।

घरवालों ने मिलकर मार दिया

murder news

बेटे की नाकारी और गर्लफ्रेंड से बातों से नाराज होकर पिता भीमन सिंह ने बेटे कि घर में ही हत्या कर दी। उनके इस काम में पत्नी और बेटी ने भी पूरा साथ दिया। सभी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंक दिया। इस दौरान उन्होंने मृत बेटे के हाथ भी पीछे की तरफ रस्सी से बांध दिए। ताकि ये सुसाइड लगे।

murder news

हत्या को अंजाम देने के बाद पिता ने पुलिस स्टेशन में बेटे की गुमसूदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। फिर दो हफ्ते बाद पुलिस को नदी में एक लाश के तैरने की सूचना मिली। इसकी शिनाख्त रामकृष्ण के रूप में हुई।

मृत शरीर में पानी भर जाने की वजह से वह फूलकर ऊपर तैरने लगा था। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि इस हत्या के पीछे घर के ही लोग जिम्मेदार है। ऐसे में उन्होंने रामकृष्ण के पिता भीमन, मां जमुना व बहन कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button