बॉलीवुड

अजय देवगन की बेटी ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, लेटेस्ट तस्वीर में दिखी मां काजोल की झलक

बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता है। बचपन में वे बड़े क्यूट और मासूम होते हैं। लेकिन जवानी की दहलीज पर कदम रखते ही उनमें कई बदलाव नजर आते हैं। अब अजय देवगन और काजोल की बेटी (Kajol Ajay Devgn Daughter) न्यासा देवगन (Nysa Devgan) को ही ले लीजिए।

20 अप्रैल 2003 में पैदा हुई न्यासा फिलहाल 18 साल की हैं। यह वही उम्र है जब कोई लड़की बालिग बनती है। ऐसे में उसके शरीर में कई चेंजेस देखने को मिलते हैं।

अजय की बेटी ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

Nysa Devgan

उम्र के इस पड़ाव में न्यासा के अंदर भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उनके लुक में ऐसा परिवर्तन आया है जिसे देख फैंस हैरान हैं। यदि न्यासा की पहले की तस्वीरों को देखा जाएं तो वह इतनी खूबसूरत नहीं लगती थी। लेकिन इन दिनों उन्होंने अपनी बॉडी में ऐसा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है जिसे देख लोग उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। वे अपने इस लेटेस्ट लुक में बेहद स्टाइलिश और गॉर्जस दिख रही हैं।

बेटी में दिखी मां की झलक

Nysa Devgan

दरअसल न्यासा के एक फैन एकाउंट ने उनकी बहुत ही सुंदर तस्वीर साझा की है। इस फोटो में अजय की बेटी ने ब्लैक ऑफ शोल्डर वेस्टर्न ड्रेस पहन रखी है। इस खूबसूरत ड्रेस को पहन वह बालकनी में खड़े होकर पोज दे रही हैं।

इस दौरान उन्होंने अपना साइड प्रोफाइल शो किया है। जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने एक खास चीज नोटिस की। उन्होंने देखा कि न्यासा जैसे-जैसे बड़ी होती जा रही हैं, इनमें काजोल की झलक नजर आ रही हैं।

Nysa Devgan

यह कहना गलत नहीं होगा कि आगे चलकर न्यासा का चेहरा और बॉडी अपनी मां काजोल से और भी ज्यादा मिलने लगेगा। बचपन में लोगों का कहना था कि न्यासा अपने पिता अजय देवगन पर गई हैं।

लेकिन अब जवानी में उनकी बॉडी में कुछ फीचर्स मां काजोल के भी नजर आ रहे हैं। वैसे बच्चे अधिकतर मां-बाप पर ही जाते हैं। इस तस्वीर में न्यासा आसमान की ओर देख रही है। इस पोस्ट को साझा करते हुए एडमिन ने कैप्शन में लिखा – एक सपना।

लोगों ने की खूबसूरती की तारीफ

Nysa Devgan

न्यासा के इस फोटो पर फैंस के जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। कोई दिल वाला इमोजी बानाकर प्यार लूटा रहा है, तो कोई कमेंट कर सुंदर, सेक्सी जैसी बातें लिख रहा है।

एक यूजर ने ये भी नोटिस किया कि न्यासा अब पहले की तुलना में काफी स्लिम लग रही हैं। वहीं किसी ने उन्हें सबसे खूबसूरत स्टार किड का खिताब भी दे डाला। एक फैन ने ये भी कहा कि शायद न्यासा ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे रिटर्न’ बनाने का सपना देख रही हैं।

क्या करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?

Nysa Devgan

बेटी न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू पर जय देवगन ने एडवेंचर शो इन टु द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स (InTo The Wild With Bear Grylls) में होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ बात की थी। शो में बियर ने अजय से पूछा कि “क्या आप अपने बच्चों को फ़िल्मों में आने के लिए प्रेरित करेंगे?”

इस पर अजय ने कहा “नहीं। वह अपना रास्ता खुद चुन लेंगे। मुझे नहीं लगता मेरी बेटी फ़िल्मों में आने के लिए बहुत उत्सुक है। फिलहाल वह पढ़ रही है। अब आगे देखते हैं वह कहां जाती है।

Back to top button