राजनीति

जवानी के दिनों में किसी मॉडल से कम नहीं दिखती थी सोनिया गांधी, देखें अनदेखी तस्वीरें

भारतीय राजनीति में एक महिला ऐसी भी है। जिनपर अक्सर विदेशी होने का आरोप लगता रहता है और वह कोई और नहीं बल्कि राहुल और प्रियंका की मम्मी यानी सोनिया गांधी है। बता दें कि जब से सोनिया गांधी राजनीति में आईं हैं तब से उनका विदेशी मूल का मुद्दा विवाद और बहस का विषय बनता रहा है और वह देश की आजादी के बाद से राष्ट्रीय पार्टी का नेतृत्व करने वाली पहली विदेशी महिला हैं।

Soniya Gandhi

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का नाम काफी चर्चित है और वो अक़्सर सुर्खियों में रहती हैं।

इतना ही नहीं मालूम हो कि मिसेज गांधी ने एक लंबे समय तक देश की सबसे पुरानी पार्टी सम्भाली है और अभी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वही पार्टी की मुखिया है। वैसे सोनिया के बारे में आप सभी को यह तो मालूम ही होगा कि उनका जन्म इटली में हुआ था।

Soniya Gandhi

इसके अलावा बता दें कि इटली में जन्मी सोनिया ने पढ़ाई इंग्लैंड में की है और अब राजनीति वह हिंदुस्तान में कर रही है और उन्होंने देश के एक सबसे बड़े सियासी परिवार में शादी की थी। सोनिया और राजीव गांधी की प्रेम कहानी भी काफ़ी दिलचस्प रही थी,

लेकिन आज हम उन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में नहीं बताने वाले, बल्कि आज हम आपको सोनिया गांधी की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने वाले। जिसे देखकर आप कहेंगे कि एक समय सोनिया गांधी किसी मॉडल से कमतर नहीं थी। आइए ऐसे में देखते हैं उनकी कुछ तस्वीरें और जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें….

Soniya Gandhi

बता दें कि सोनिया गांधी की ज़िंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है। जी हां उल्लेखनीय बात यह है कि वो दो दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा सोनिया वर्ष 2004 से 2017 तक यूपीए (UPA) की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। वहीं हर 9 दिसंबर को सोनिया गांधी अपना जन्मदिन मानती हैं।

Soniya Gandhi

बता दें कि उनका जन्म नौ दिसंबर, 1946 को हुआ था और उनका असली नाम एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो है। वहीं सोनिया गांधी का बचपन इटली के टूरिन शहर के नजदीक स्थित ऑर्बसानो नामक कस्बे में बीता था। जहां इनके पिता एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते थे।

Soniya Gandhi

इसके अलावा बता दें कि उनका संबंध रोमन कैथोलिक परिवार से है और उन्होंने ओर्बसानो में एक कैथोलिक स्कूल में पढ़ाई की थी। इसके बाद अंग्रेजी और इंजीनियरिंग पढ़ने के लिए वो 1964 में कैम्ब्रिज चली गईं थीं और वहीं 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। राजीव गांधी तब कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज में पढ़ रहे थे।

Soniya Gandhi

इसके बाद 1968 में उन्होंने हिंदू रीति रिवाजों से राजीव गांधी के साथ विवाह किया और 1982 तक राजनीति में शामिल होने से पहले राजीव गांधी एक पेशेवर एयरलाइन पायलट थे। वहीं सोनिया गांधी एक गृहिणी के रूप में घर संभाल रहीं थीं।

Soniya Gandhi

वहीं राजीव गांधी से विवाह के बाद सोनिया गांधी लोगों के सामने आए बिना और राजनीति से दूर रहकर एक गृहिणी के रूप में अपना जीवन अच्छे से व्यतीत कर रही थी और वो राजीव गांधी के राजनीति में भी जाने के खिलाफ थीं लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और राजीव एक समय ऐसा आया जब देश के प्रधानमंत्री बन गए।

Soniya Gandhi

वहीं इसके बाद राजीव के साथ सोनिया ने भी चुनाव प्रचार रैलियों में हिस्सा लिया और साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद, सोनिया गांधी को पार्टी में शामिल होने और प्रधानमंत्री पद का पदभार संभालने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसे उन्होंने मना कर दिया।

Soniya Gandhi

वहीं साल 1996 में कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद सोनिया का पार्टी में कद बढ़ा फिर कैसे वह कांग्रेस पार्टी की धीरे-धीरे सर्वोपरि सदस्य बन गई। वह हम सभी जानते हैं।

Soniya Gandhi

Back to top button