समाचार

स्कूटी से जा रही 11वीं की छात्रा, चाइनीज मांझे गले में उलझा फिर काट दिया गला, 2 मिनट में मौत

सरकार ने चीनी मांझे पर रोक लगा रखी है। लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार इसे धड़ल्‍ले से बेच रहे हैं। ये चीनी मांझा कई बार लोगों की जान ले चुका है। लोग इसका इस्तेमाल पतंग उड़ाने के लिए करते हैं। लेकिन ये इतना तेज होता है कि लोगों का गला तक काट देता है।

यह अचानक आपके सामने आ जाए तो इससे शरीर के अंग बुरी तरह जख्मी हो सकते हैं। अब इस ताजे मामले को ही ले लीजिए। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्कूटी से जा रही एक लड़की की इसी चीनी मांझे ने जान ले ली।

चीनी मांझे ने ली 120 वर्षीय लड़की की जान

दरअसल बीते शनिवार (15 जनवरी) 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 20 वर्षीय युवती नेहा आंजना (पिता अंतर सिंह आंजना, निवासी कूकलखेड़ा) का चीनी माँझे से गला कटने की वजह से निधन हो गया। नेहा दोपहर करीब 12 बजे अपनी बुआ की लड़की निकिता (इंदिरानागर निवासी) संग स्कूटी से फ्रीगंज की ओर जा रही थी।

china manjha

स्कूटी नेहा चला रही थी, जबकि निकिता पीछे बैठी थी। वह दोनों ब्रिज पार कर पाती उसके पहले ही नेहा के गले में चीनी माँझा उलझ गया। वह कुछ समझ पाती तब तक उसे चाइना के माँझे ने पालभर में नेहा का गला लहूलुहान कर दिया। इस घटना से दोनों लकड़ियाँ स्कूटी पर से गिर पड़ी।

अस्पताल पहुंचने के पहले ही हो गई मौत

china manjha

रास्ते से गुजर रहे वकील देवेन्द्र सिंह सेंगर ने नेहा को नजदीकी पातिदार अस्पताल पहुंचाया। हालांकि नेहा पहले ही मर चुकी थी। डॉक्टरों ने भी उसके मरने की पुष्टि की। नेहा ज्ञान सागर स्कूल की स्टूडेंट थी। वह उज्जैन में बुआ के घर रहकर पढ़ती थी।

इस मामले पर एएसपी डॉ रवींद्र वर्मा ने कहा कि हमने चीनी माँझा बेचने वालों पर पहले भी एक्शन लिया था। अब रासुका व उनके मकान तोड़ने का एक्शन लेंगे।

china manjha

बताया जा रहा है कि सबसे पहले चीनी माँझे ने लड़की की सांस लेने की नली काटी और फिर कुछ ही देर में उसकी ब्लड सप्लाइ करने वाली नसें दो हिस्सों में कट गई। इस स्थिति में इंसान दो-तीन मिनट भी बड़ी मुश्किल से जिंदा रह पाता है।

CM शिवराज सिंह चौहान ने जताई नाराजगी

इस पूरे मामले पर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस घटना के बाद प्रशासन ने चीनी मांझा बेच रहे दुकानदार पर गुस्सा उतारा।

उन्होंने रविवार को उस दुकानदार के घर को हथौड़े से कई जगह तोड़ दिया। वह इस घर से भी चीनी माँझे की बिक्री कर रहा था। दरअसल प्रशासन को यहां पतंग विक्रेता द्वारा चाइना डोर बेचे जाने की सूचना मिली थी। वहीं नगर निगम का कहना है कि यह कार्रवाई अवैध निर्माण को लेकर की गई है।

क्या होता है चीनी मांझा ?

china manjha

चीनी मांझा नायलॉन और कांच पाउडर को मिलाकर बनाया जाता है। ये देखने में प्लास्टिक जैसा होता है और स्ट्रेचेबल भी होता है। जब इसे खींचते हैं तो ये टूटने के बजाय और लंबा होता जाता है। इसकी सतह ब्‍लेड की तरह पैनी होती है। ये सिर्फ गला ही नहीं शरीर के कई अंग भी काट सकता है। इसी के चलते इसकी बिक्री पर रोक लगी हुई है, लेकिन फिर भी कई दुकानदार इसे धड़ल्‍ले से बेचते हैं।

Back to top button